Last Updated:September 14, 2026, 14:46 IST
अमिताभ बच्चन आए दिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. वो अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करते हैं. आज गणेश चतुर्थी के मौके पर अमिताभ बच्चन ने त्योहार की बधाई देने के साथ ही अपनी नाराजगी भी जाहिर की. वो कहते हैं कि हर वक्त उनके पोस्ट का गलत मतलब निकाला जाता है, लेकिन अब उन्हें ये मजाक लगने लगा है.
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग का गलत मलतब निकाले जाने पर नाराजगी जाहिर की.
नई दिल्ली. मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो कभी अपने ब्लॉग तो कभी फेसबुक, इंस्टाग्राम के जरिए लोगों के बीच बने रहते हैं. अमिताभ बच्चन अपने क्रिप्टिक पोस्ट के लिए मशहूर हैं. दिग्गज बिना किसी संदर्भ के सोशल मीडिया पर दो या तीन शब्दों के पोस्ट शेयर करते हैं और फिर फैंस उसे डिकोड करते हुए उसका मतलब समझने की होड़ में लग जाते हैं.
आज गणेश चतुर्थी के मौके पर अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर टम्ब्लर पर ब्लॉग शेयर किया. त्योहारों के इस माहौल में बप्पा के घर दर्शन करने पहुंच रहे बिग बी ने सबसे पहले फैंस को गणेश चुतर्थी की बधाई दी. महानायक ने लिखा कि त्योहार की रौनक के बीच गणपति का आशीर्वाद लेना बेहद खास अनुभव है. हालांकि, इसी दौरान उन्होंने इस बात पर भी निराशा जताई कि उनके ब्लॉग में लिखी सीधी-सादी बातों के किस तरह से अजीब-ओ-गरीब मतलब निकाल लिए जाते हैं.
पोस्ट का गलत मतलब निकाले जाने पर भड़के अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनके बयानों को जिस अंदाज में पेश किया जाता है, वह अब गंभीर कम और फनी ज्यादा लगता है. अमिताभ बच्चन ने टीआरपी और ध्यान खींचने के लिए खबरों को तोड़-मरोड़कर पेश करने की प्रवृत्ति पर सवाल उठाए. उन्होंने पैपराजी कल्चर पर निशाना साधते हुए कहा कि आजकल सबसे पहले खबर देने की ऐसी बेचैनी रहती है कि लोग सच्चाई की परवाह करना छोड़ देते हैं. सिर्फ व्यूज और कमाई के चक्कर में बातों का गलत अर्थ निकाला जाता है.
बिग बी ने जाहिर की नाराजगी
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट का गलत मतलब निकालने वालों पर तंज कसा. वो कहते हैं कि कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि रिपोर्ट करने वालों को भाषा की बुनियादी समझ ही नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि किसी खबर को सच साबित करने के लिए उसमें अपनी तरफ से झूठी और मनगढ़ंत बातें जोड़ी जाती हैं. यह सब एक बिजनेस का हिस्सा बन चुका है, जहां उस बात से बिजनेस किया जाता है जो असल में कभी हुई ही नहीं थी.
अमिताभ ने चुटकी लेते हुए लिखा कि जो कंटेंट पैसे देकर खरीदा गया है, वह अपनी लागत तो वसूलेगा ही. आज के दौर में बिजनेस मुख्य हो गया है और सच्चाई पीछे छूट गई है. उन्होंने मजा किया लहजे में लिखा कि वे अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि उनके इस ताज़ा ब्लॉग की बातों को मरोड़कर सोशल मीडिया पर क्या नया रूप दिया जाएगा.
About the Author
Pranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 14, 2026, 14:46 IST











