Insider Vs Outsider वाली बहस पर बोलीं जाह्नवी कपूर, ‘स्टार किड्स का स्ट्रगल सुनना कोई नहीं चाहता, क्योंकि…’

Last Updated:October 04, 2025, 07:43 IST

Janhvi Kapoor Reflected On Insider Vs Outsider Debate : जाह्नवी कपूर ने इनसाइडर और आउटसाइडर की बहस पर बात करते हुए अपनी राय रखी. उन्होंने माना की इंडस्ट्री में यह ये भेदभाव गलत है. लेकिन ये भी सच की है कि स्टारकिड्स के स्ट्रगल को सुनना पसंद नहीं किया जाता.

ख़बरें फटाफट

इनसाइडर्स और आउटसाइडर्स वाली बहस पर जाह्नवी कपूर का बयान वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में लंबे समय से इनसाइडर्स और आउटसाइडर्स को लेकर बहस चलती आ रही है. जहां आउटसाइडर्स (गैर-फिल्मी बैकग्राउंड) से आने वाले एक्टर्स अक्सर कनेक्शंस के बिना इंडस्ट्री में एंट्री की मुश्किलों का जिक्र करते हैं, वहीं स्टार किड्स पर प्रिविलेज्ड अपब्रिंगिंग की वजह से आसान राह मिलने का आरोप लगता रहा है. हाल ही में इसी मुद्दे पर जाह्नवी कपूर ने चुप्पी तोड़ी और अपने दिल की बात सामने रखी. उन्होंने माना कि इंडस्ट्री में यह ये भेदभाव गलत है. लेकिन सच ये भी है कि लोगों को स्टार किड्स के स्ट्रगल पर बात करना अनफेयर लगता है.

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से इंडस्ट्री में इनसाइडर्स और आउटसाइडर्स को लेकर बहस तेज हुई. कई आउटसाइडर्स सेलेब्स ने इंडस्ट्री में अपने हिस्से के स्ट्रगल को समय समय पर बयां किया. श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में इस मामले पर बात की इनसाइडर और आउटसाइडर्स वाली बहस पर अपनी राय रखी.

‘कोई सुनना ही नहीं चाहता’

जाह्नवी कपूर से जब पूछा गया कि आउटसाइडर्स के स्ट्रगल को ज्यादा महत्व क्यों दिया जाता है और स्टार किड्स अपनी मुश्किलों के बारे में कम ही क्यों बोलते हैं, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘कोई इंटरेस्टेड ही नहीं है सुनने के लिए. क्योंकि हम प्रिविलेज्ड बैकग्राउंड से हैं तो कोई थोड़ी ना सुनना चाहता है. यह सही भी नहीं है. मेरे हिसाब से हमें शिकायत भी नहीं करनी चाहिए क्योंकि हम जो कुछ भी मिला है उसके लिए बहुत आभारी हैं.’

‘उनका संघर्ष अलग है, हम नहीं समझ सकते’

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे यह इनसाइडर-आउटसाइडर का डिवीजन पसंद नहीं है, लेकिन उनका (आउटसाइडर्स का) जो स्ट्रगल होता है वो बहुत अलग होता है, वो हम नहीं समझ पाएंगे. ऐसे में अगर हम बैठकर अपनी कठिनाइयों के बारे में बोलें तो यह लोगों को टोन-डेफ लगता है और कोई सुनना भी नहीं चाहता.’ जाह्नवी कपूर का ये इंटरव्यू अब वायरल हो रहा है.

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

आपको बता दें कि जाह्नवी इन दिनों अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आ रही हैं, जिसमें वरुण धवन, रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा लीड रोल्स में हैं. फिल्म में मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय सपोर्टिंग कास्ट में शामिल हैं. फिल्म को मिली-जुले रिव्यूज मिले हैं. अब जाह्नवी, राम चरण के साथ स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा ‘पेड्डी’ में दिखेंगी. यह फिल्म 27 मार्च 2026 को रिलीज होगी.

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

October 04, 2025, 07:43 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति