रेलवे एग्जाम टिप्स: गणित और रीजनिंग में न फंसे, एक्सपर्ट ने बताया जीत का रास्ता

Last Updated:March 11, 2026, 13:54 IST

Railway Exam Tips: आगरा के वरिष्ठ प्रोफेसर राजपाल सिंह ने रेलवे भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता के विशेष टिप्स दिए हैं. एक्सपर्ट के अनुसार, रेलवे परीक्षा में अंग्रेजी या हिंदी जैसी भाषाओं का झंझट नहीं होता, जिससे छात्रों को बड़ी राहत मिलती है. परीक्षार्थियों को मुख्य रूप से जनरल स्टडी, गणित और रीजनिंग पर फोकस करना चाहिए. उन्होंने सलाह दी कि गणित के बेसिक्स मजबूत रखें, पिछले वर्षों के पेपर हल करें और नियमित मॉक टेस्ट दें ताकि परीक्षा में बेहतर परिणाम मिल सकें.

Railway Exam Tips: अगर आप भी भारतीय रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो अब समय आ गया है अपनी तैयारी को सही दिशा देने का. आगरा में रेलवे भर्ती को लेकर युवाओं के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है. इसी उत्साह को सफलता में बदलने के लिए शहर के प्रतिष्ठित प्रोफेसर राजपाल सिंह ने युवाओं को खास टिप्स दिए हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि सही रणनीति और ‘बेसिक्स’ पर ध्यान देकर इस बार रेलवे का किला फतह करना आसान हो सकता है.

एक्सपर्ट और प्रोफेसर राजपाल सिंह ने कहा कि जो स्टूडेंट्स रेलवे भर्ती कि तैयारी कर रहे है वह अपना बेसिक क्लियर रखें. कहा कि रेलवे की तैयारी के लिए खास तौर पर तीन सब्जेक्ट पर ध्यान अधिक देना चाहिए और वो सब्जेक्ट हैं जनरल स्टडी, मेथ और रीजनिंग. उन्होंने कहा कि रेलवे में यही तीन सब्जेक्ट मुख्य होते है. बताया कि इस एग्जाम में भाषा नहीं आती है जिससे स्टूडेंट्स को थोड़ी राहत मिलती है. उन्होंने कहा कि कई बार बच्चे मेथ में फंस जाते है इसलिए अपनी मेथ को मजबूत बनाना है.

रेलवे के लिए तीन सब्जेक्ट की करें तैयारी, मिलेगी सफलता
आगरा के वरिष्ठ प्रोफेसर राजपाल सिंह ने बताया कि रेलवे की जॉब के लिए स्टूडेंट्स तीन सब्जेक्ट पर ज्यादा फोकस करें. उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में अंग्रेजी, हिंदी या अन्य कोई भाषा नहीं आती है जो स्टूडेंट्स को राहत देने वाली बात है. एक्सप्रेर्ट ने बताया कि स्टूडेंट्स सिर्फ अपना जनरल स्टडी, मेथ और रीजनिंग को स्ट्रांग रखें तो उन्हें जरूर सफलता मिलेगी. लास्ट समय में रिवीजन और मॉक टेस्ट जरुर दें. उन्होंने कहा कि हो सके तो पिछले सालों के जितने पेपर मिले उनसे प्रैक्टिस जरूर करें इस पिछले पेपर से बच्चों को सिखने और काफी फायदा होगा.

मेथ को बनायें मजबूत, बेसिक से करें तैयारी
आगरा के वरिष्ठ प्रोफेसर राजपाल सिंह ने बताया कि रेलवे की जॉब के लिए यह सुनहरा अवसर है. स्टूडेंट थोड़ी मेहनत कर आसानी से इस परीक्षा को निकाल सकते है. उन्होंने कहा की स्टूडेंट्स अधिकतर मेथ में फंस जाते है. इसलिए उन्हें मेथ की तैयारी बेसिक लेवल से करनी चाहिए. मेथ का फंडामेंटल कोर्स करें. शुरुआत से मेथ मजबूर रखेंगे तो यह बहुत बेहतर होगा और आसानी से पेपर क्लियर होगा. उन्होंने कहा कि एग्जाम सेंटर पर बच्चे घबरायें नहीं आसानी से सवालों का जवाब दें.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Agra,Uttar Pradesh

First Published :

March 11, 2026, 13:54 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति