HIT पिता का महाफ्लॉप बेटा, 12 साल से कर रहा स्ट्रगल, दी कई फ्लॉप

Last Updated:May 20, 2026, 12:29 IST

नामी पिता का बेटा जिसने फिल्मों में कदम रखा, लेकिन वो अपने पिता की तरह नाम और दौलत नहीं कमा सके. स्टारकिड के पिता का आज भी इंडस्ट्री में दबदबा है, लेकिन उनकी फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं. ये स्टारकिड जिसकी आज बात कर रहे हैं वो टाइगर श्रॉफ हैं. टाइगर श्रॉफ ने साल 2014 में फिल्म ‘हीरोपंति’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. इस फिल्म में टाइगर कृति सेनन के साथ दिखे थे. ये कृति की भी डेब्यू फिल्म थी.

नई दिल्ली. साल 2014 में टाइगर श्रॉफ ने ‘हीरोपंति’ से एक्टिंग डेब्यू किया था जिसमें वो कृति सेनन के अपोजिट नजर आए थे. टाइगर श्रॉफ ने अपनी पहली फिल्म में डांस, एक्शन और एक्टिंग तीनों का प्रदर्शन दिया था. पहली फिल्म में टाइगर के काम सराहा गया था. उनके काम को खासकर पसंद किया गया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tigerjackieshroff)

एक्टर का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है. उन्होंने पिता जैकी श्रॉफ की विरासत को आगे बढ़ाते हुए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. पिता के नक्शे कदमों पर चलते हुए जय हेमंत ने अपना स्क्रीन नाम टाइगर श्रॉफ चुना और इसी नाम से उन्होंने इंडस्ट्री में पहचान बनाई. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tigerjackieshroff)

पहली ही फिल्म से टाइगर श्रॉफ ने खुदको एक बेहतरीन डांसर के तौर पर स्थापित किया था. लेकिन लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद एक्टर का करियर डगमगाने लगा. बचपन से ही उन्हें मार्शल आर्ट्स, जिम्नास्टिक्स और डांस का शौक था. यही वजह है कि फिल्मों में उनका एक्शन और बॉडी कंट्रोल उन्हें बाकी अभिनेताओं से अलग बनाता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tigerjackieshroff)

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्मों में शुरुआती करियर अच्छा रहा, लेकिन टाइगर की जिंदगी में एक दौर ऐसा आया जहां उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होती चली गईं. उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्मों की झड़ी लगा दी. गणपत, बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्मों में मेकर्स ने एक्टर पर करोड़ों का दांव लगा, लेकिन हर बार उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ा. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tigerjackieshroff)

2016 में रिलीज हुई ‘बागी’ ने उन्हें एक्शन हीरो के रूप में स्थापित कर दिया. श्रद्धा कपूर के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया. एक्टर की फिल्म ‘हीरोपंति’ के बाद बागी में उन्हें दमदार एक्शन करते देखा गया. इस फिल्म ने उन्हें एक्शन हीरो के तौर पर स्थापित किया. श्रद्धा कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री को पसंद किया गया और फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन भी किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tigerjackieshroff)

इसी साल टाइगर श्रॉफ की ‘अ फ्लाइंग जट्ट’ भी आई थी. इस फिल्म में एक्टर ने जैकलीन फर्नांडिज के साथ लीड रोल अदा किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. उसी साल आई ‘मुन्ना माइकल’ भी आई थी जिसका बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन काफी निराशाजनक था. फिल्म बुरी तरह फ्लॉप थी.  (फोटो साभार इंस्टाग्राम tigerjackieshroff)

इसके बाद टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 2’ आई थी. साल 2018 में एक्टर की सुपरहिट फ्रेंचाइजी की फिल्म बागी की सीक्वल आई जिसने एक्टर के फ्लॉप फिल्मों के सिलसिले पर ब्रेक लगाया. ‘बागी 2’ में टाइगर के साथ उनकी उस वक्त की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी भी लीड रोल में नजर आई थीं. दिशा और टाइगर की फिल्म ब्लॉकबस्टर थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tigerjackieshroff)

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के बाद से एक्टर की फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला शुरू हुआ. उन्होंने गणपत, बड़े मियां छोटे मियां, हीरोपंति 2 जैसी कई डिजास्टर फिल्में दीं. ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर रहीं. इन फिल्मों के फ्लॉप होने के चलते मेकर्स को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tigerjackieshroff)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति