Last Updated:September 16, 2026, 19:21 IST
सीएम थलापति विजय और त्रिशा कृष्णन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी खूबसूरत केमिस्ट्री नजर आ रही है. दोनों सितारों के रिश्ते पर तमाम बातें हो रही हैं. लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. अब उनकी मुलाकात पर एक्ट्रेस अंबिका ने रिएक्शन दिया है.
ख़बरें फटाफट
दोनों सितारों को इंग्लैंड में स्पॉट किया गया. (फोटो साभार: X/Videograb)
नई दिल्ली: सीएम थलापति विजय और त्रिशा कृष्णन की दोस्ती ने एक बार फिर ध्यान खींचा है. सीएम विजय को त्रिशा कृष्णन के साथ इंग्लैंड में साथ देखा गया, जिसके बाद तमाम लोग उनके रिश्ते पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं. दरअसल, दोनों सितारे एक्टर अजित कुमार को रेस करते हुए देखने पहुंचे थे, मगर वहां उनकी मुलाकात लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई. थलापति विजय ने वहां रेस के लिए ऑफिशियली हरी झंडी दिखाई थी, जबकि त्रिशा कृष्णन भी सर्किट पर देखी गई थीं. स्टैंड से रेस देखते हुए दोनों सितारों के वीडियो तेजी से वायरल हो गए, जिस पर मशहूर एक्ट्रेस अंबिका ने भी अपना रिएक्शन दिया है.
अंबिका ने ‘रेडपिक्स’ से बात करते हुए कहा कि वह यह नहीं बता रही हैं कि किसी को अपनी जिंदगी कैसे जीनी चाहिए, बल्कि वह यह बता रही हैं कि ऐसे हालात में वह खुद क्या करतीं. उन्होंने कहा कि जब कोई दोस्त पावरफुल पद पर होता है, तो वह ऐसे स्थितियों के प्रति सावधान रहतीं जिनसे बेवजह आलोचना हो सकती है या दोस्ती के बारे में लोगों की राय पर असर पड़ सकता है.
त्रिशा की पहले भी आलोचना कर चुकी हैं अंबिका
एक्ट्रेस अंबिका ने आगे कहा, ‘हाल में मैंने एक इंटरव्यू दिया जिसमें मैंने त्रिशा के बारे में बात की. जवाब में कोई त्रिशा के सपोर्ट में आया और पूछा, ‘क्या वह 1980 के दशक की त्रिशा थीं?’ अब मैं दो बातें जानना चाहती हूं. अगर मैं 1980 के दशक की त्रिशा होती, तो 1980 के दशक का विजय कौन था? मैं जानना चाहती हूं. उस व्यक्ति को मुझे यह बताना चाहिए. यह एक बात है.’
अंबिका ने जाहिर की अपनी राय
अंबिका ने आगे कहा, ‘लोगों ने पूछा है कि क्या आप एक जैसे कपड़े पहनने और मैचिंग आउटफिट के बारे में बात कर रही हैं या लंदन ट्रिप के बारे में. अगर मैं उस स्थिति में होती और मुझे पता होता कि मेरे किसी काम से आलोचना हो सकती है या मेरे दोस्त का नाम खराब हो सकता है, तो मैं ऐसा करने से बचती. यह मेरी राय है.’
About the Author
Abhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 16, 2026, 19:21 IST










