Last Updated:August 26, 2026, 09:01 IST
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने श्रमिकों के लिए कैबिनेट बैठक में अहम फैसला लिया है. साथ ही महिला श्रमिकों के लिए भी योगी सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं. सरकार ने ऐलान किया है कि महिलाओं को उनकी सहमति के आधार पर सभी प्रकार के प्रतिष्ठानों में काम करने का मौका मिलेगा.
योगी सरकार ने कैबिनेट बैठक में श्रमिकों के लिए अहम फैसले.
लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर कार्यदशा सनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है. योगी सरकार ने कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश उपजीविकाजन्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा नियमावली-2026′ को औपचारिक मंजूरी दे दी गई है. इस नियम के तहत अब सूबे में श्रमिकों के अधिकारों को और अधिक मजबूती दी गई है. नियमं के मुताबिक अब कम से कम 10 कर्मचारियों वाले सभी कारखानों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए अपने श्रमिकों को लिखित नियुक्ति पत्र देना जरूरी होगा. हालांकि घरेलू और कृषि क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों को इससे बाहर रखा गया है.
श्रमिकों की मुफ्त हेल्थ चेकअप होगा
इसके अलावा हर साल मालिक के खर्च पर श्रमिकों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी. साथ ही वर्क प्लेस पर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, संभावित जोखिमों का आकलन करने, पीने का पानी, शौचालय, स्नानघर, विश्राम कक्ष, कैंटीन और प्राथमिक उपचार की सुविधा देना मालिक की जिम्मेदारी होगी. साथ ही महिलाओं को उनकी सहमति के आधार पर सभी तरह के प्रतिष्ठानों में काम करने का मौका मिलेगा. जरूरी सुरक्षा उपायों के साथ महिला कर्मचारियों को रात्रिकालीन पाली में काम करने की अनुमति होगी.
योगी कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्तावों पर लगी मुहर
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 24 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. बैठक में महिलाओं, युवाओं और प्रदेश के औद्योगिक विकास से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए. सबसे बड़ा फैसला 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए है. इसके अलावा युवाओं के लिए भी बड़ा ऐलान हुआ है. स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को 25 लाख मुफ्त टैबलेट दिए जाएंगे. इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 2,374.60 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है.
About the Author
Prashant RaiChief Sub Editor
Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
Lucknow,Uttar Pradesh
First Published :
August 26, 2026, 09:01 IST










