BREAKING: राघव चड्ढा ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, दो तिहाई सांसदों के साथ बीजेपी में जाएंगे

Raghav Chadha Resign: राघव चड्ढा ने आज (24 अप्रैल) को आम आदमी पार्टी छोड़ते हुए बीजेपी में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। इतना ही नहीं राघव समेत 7 सांसद आम आदमी छोड़ बीजेपी में विलय हो रहे हैं। राघव चड्ढा ने कहा कि, ‘जिस AAP को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा वह अपने मार्ग से हट गई है। अब यह देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है… मैं AAP से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं… हम सभी ने मिलकर इस पार्टी को दिल्ली, पंजाब और देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया था।’ 

राघव चड्ढा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद संदीप पाठक ने भी कहा कि, ‘मैंने अपने जीवन में नहीं सोचा था कि ये स्थिति आएगी पर ये आई। 10 साल से इस पार्टी से मैं जुड़ा रहा और आज मैं AAP से अपने रास्ते अलग कर रहा हूं।’ 

हम भाजपा में विलय कर रहे हैं- राघव चड्ढा

राघव चड्ढा आगे कहते हैं कि, ‘हम भाजपा में विलय कर रहे हैं। पिछले 12 सालों में भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई ऐसे फैसले लिए हैं जो कि आज से पहले कई नेता लेने से डरते थे, इस नेतृत्व पर जनता ने एक बार नहीं बल्कि 3 बार मुहर लगाई है। हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे।’

मैं AAP से दूर जा रहा हूं, जनता के पास आ रहा हूं- राघव

राघव चड्ढा ने कहा, ‘जिस AAP को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा वह अपने मार्ग से हट गई है। अब यह देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है, मैं AAP से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं, हम सभी ने मिलकर इस पार्टी को दिल्ली, पंजाब और देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया था।’

आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा झटका

साल 2013 में जब अन्ना हजारे का इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन अपने आखिरी दौर में था, तभी राघव चड्ढा की मुलाकात अरविंद केजरीवाल से हुई थी। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट राघव चड्ढा उस वक्त लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई कर के भारत लौटे थे। अरविंद केजरीवाल की टीम में शामिल हुए राघव चड्ढा उनके सबसे भरोसेमंद रणनीतिकारों में गिने जाते थे, ऐसे में आप से इस्तीफा देना आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका तो है ही साथ ही अन्य 6 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होना, आम आदमी पार्टी को जड़ से हिला सकता है।
 



Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति