Bigg Boss 19: वाइल्ड कार्ड से पलट जाएगा पूरा खेल, इस क्रिकेटर की बहन मारेंगी एंट्री, बजाएंगी घरवालों का गेम?

Last Updated:October 03, 2025, 09:52 IST

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है. आवेज दरबार के जाने के बाद शो में उथल-पुथल मची हुई है. इस बीच खबर आ रही है कि अब जल्द ही मशहूर क्रिकेटर की बहन बिग बॉस के घर में धमाकेदार एंट्री मारने वाली हैं.

ख़बरें फटाफट

बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है.

नई दिल्ली. बिग बॉस 19 में हाल ही में एक बड़ा एविक्शन देखने को मिला. आवेज दरबार का सफर बिग बॉस में खत्म हो गया. वो 6 हफ्तों के बाद घर से बाहर हो गए. अबतक 3 लोग घर से बाहर हो चुके हैं और हर कोई शो में अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश में लगा हुआ है. ऐसे में वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ शो में एक मजेदार ट्विस्ट आने वाला है जिससे पूरा का पूरा खेल पलट जाएगा. लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर दीपक चहर की बहन मालती एंट्री लेने वाली हैं.

टेली रिपोर्टर की रिपोर्ट के अनुसार दीपक चहर की बहन मालती शो में एंट्री लेने वाली हैं और दीपक उन्हें बिग बॉस के घर में छोड़ने आएंगे. हालांकि अभीतक बिग बॉस19 की टीम या मालती की तरफ से इसकी पुष्टी नहीं की गई है. ये सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स के दावे हैं कि दीपक चहर की बहन शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकती हैं. अगर ऐसा होता है तो बिग बॉस19 की टीआरपी को इसका जबरदस्त फायदा मिलेगा.

बिग बॉस 19 में मचा है बवाल

बिग बॉस 19 से आवेज दरबार के एविक्शन के बाद से शो का माहौल बदला-बदला है. लोगों के बीच अनबन है. वहीं अमाल मलिक और बसीर अली जो आवेज दरबार के पीछे पड़े रहते थे अब उनके जाने के बाद एक नए निशाने के तलाश में हैं.

गौरव खन्ना ने बिग बॉस से की शिकायत

वहीं दूसरी तरफ गौरव खन्ना ने हाल ही में बिग बॉस से घरवालों की शिकायत लगाई. उन्होंने घरवालों की शिकायत लगाते हुए कहा कि लोग अपना माइक उतारने की धमकी दे रहे हैं आप प्लीस इसपर ध्यान दीजिए. इसके बाद बिग बॉस भड़क जाते हैं और कहते हैं कि आप लोग जरूर ये शो पहली बार कररहे हैं, लेकिन ये धमकी आप किस को देते रहते हैं. बात बात पर माइक उतारने की बात करते रहते हैं.

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 03, 2025, 09:52 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति