शमी ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में लिए पांच विकेट, लो-फ्लोर कैच से मचाई सनसनी

होमखेलक्रिकेट

शमी ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में लिए पांच विकेट, लो-फ्लोर कैच से मचाई सनसनी

Last Updated:September 01, 2026, 14:19 IST

Mohammed Shami Duleep Trophy: मोहम्मद शमी ने गेंद फेंकने के बाद अपने फॉलो थ्रू के दौरान हर्ष दुबे का ऐसा लो फ्लोर कैच लिया कि देखने वालों की आंखों फटी की फटी रह गई. शमी ने सेमीफाइनल की दोनों पारियों में कुल पांच विकेट झटके और सेंट्रल जोन के खिलाफ ईस्ट जोन की पोजिशन मजबूत कर दी.

मोहम्मद शमी का दलीप ट्रॉफी में दमदार खेल

बेंगलुरु: टीम इंडिया में वापसी को बेकरार मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पांच विकेट लेकर सिलेक्टर्स के मुंह पर तमाचा मारा है. वेस्ट जोन अगर फाइनल में नहीं पहुंच पाता है तो इसमें ईस्ट जोन के अनुभवी पेसर शमी का स्पैल अहम फैक्टर साबित होगा. शमी ने पहली पारी में दो और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए. इस तरह बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में सेंट्रल जोन सिर्फ 158 रन पर ऑलआउट हो गई और ईस्ट जोन के पास फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका है.

यश राठौर को बोल्ड और हर्ष दुबे का लो-फ्लोर कैच
मोहम्मद शमी ने पहली पारी में 16 ओवर में 42 रन देकर दो विकेट लिए थे, जिसमें यश राठौर के खिलाफ शमी की प्लानिंग की जमकर तारीफ हो रही है. राठौर को आउट करने के लिए शमी ने जैसा सेटअप प्लान किया था, वैसी मेहनत कम गेंदबाज ही कर पाते हैं. यश के अलावी शमी ने अरशद खान का विकेट लिया. जबकि दूसरी पारी में 16 ओवर में 56 रन देकर तीन विकेट चटकाए, इसमें आर्यन जुयाल, यश राठौर, हर्ष दुबे के विकेट शामिल हैं. हर्ष दुबे का ग्राउंडेड कैच तो हर किसी के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.


ईस्ट जोन के पास फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल जोन ने अपनी पहली पारी में रिंकू सिंह के जुझारू अर्धशतक के बूते 266 रन बनाए थे. जवाब में ईस्ट जोन अपने 15 साल के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी के 92 रन के बावजूद 166 रन ही बना पाई. इस तरह दोनों टीम की पहली पारी का टोटल बराबर ही रहा. दूसरी पारी में सेंट्रल जोन मोहम्मद शमी के तीन और मुकेश कुमार के चार विकेट के बूते सिर्फ 158 रन पर ही सिमट गई और अब ईस्ट जोन के सामने डेढ़ दिन के भीतर 159 रन का आसान लक्ष्य है.

इंजर्ड होकर टीम से बाहर, अब कमबैक हो रहा मुश्किल
भारत के लिए 64 टेस्ट में 229 विकेट ले चुके शमी ने 108 वनडे भी खेले हैं, जिसमें उनके नाम 206 विकेट दर्ज हैं. 25 टी-20 इंटरनेशनल में मोहम्मद शमी के नाम 27 विकेट हैं. 2013 में अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज करने वाले शमी ने मार्च 2025 में भारत के लिए वाइट बॉल फॉर्मेट में आखिरी मैच खेला था जबकि उनका आखिरी टेस्ट मैच जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल था.

About the Author

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 01, 2026, 14:19 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति