Last Updated:October 19, 2026, 10:34 IST
Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी घोषणापत्र 26 नवंबर को जारी किया जाएगा. अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रणपत्र ‘संविधान दिवस’ 26 नवंबर 2026 के लोकतांत्रिक पावन अवसर पर हम जारी करेंगे ‘जन-मन का मैनीफेस्टो.’
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने किया ट्वीट.
लखनऊः उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां और तेज कर दी हैं. इसी कड़ी सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, ‘सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रणपत्र ‘संविधान दिवस’ 26 नवंबर 2026 के लोकतांत्रिक पावन अवसर पर हम जारी करेंगे ‘जन-मन का मैनीफेस्टो.’
सपा के घोषणापत्र में क्या-क्या हो सकता है
समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र में पुरानी पेंशन योजना की बहाली का जिक्र किया जा सकता है. अखिलेश यादव इसे घोषणापत्र में शामिल करने की बात कह चुके हैं. इसके अलावा सपा 75 जिलों के लिए अलग घोषणापत्र जारी किया जा सकता है. जैसे कि पूर्वांचल के लिए रोजगार, पलायन, स्वास्थ्य सुविधाएं और बाढ़, पश्चिमी यूपी में गन्ना भुगतान, सिंचाई और उद्योग मुद्दा हो सकता है. इसके अलावा पीडीए के लिए जातीय जनगणना, आरक्षण, सरकारी भर्ती और कल्याणकारी योजनाओं से पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों के उत्थान का वादा किया जा सकता है.
पीडीए के हिसाब से घोषणापत्र में क्या-क्या हो सकता है
| मतदाता वर्ग | संभावित प्रमुख वादे | राजनीतिक उद्देश्य |
|---|---|---|
| गैर-यादव ओबीसी | जातीय जनगणना, प्रतिनिधित्व, छोटे कारोबार को मदद | मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी, निषाद और राजभर जैसे समूहों तक पहुंच |
| दलित | आरक्षण, छात्रवृत्ति, शिक्षा और रोजगार | दलित मतदाताओं के बीच समर्थन बढ़ाना |
| मुस्लिम | सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार और भेदभाव संबंधी शिकायतों का समाधान | परंपरागत समर्थन को मजबूत करना |
| युवा | सरकारी भर्ती, रोजगार, परीक्षा सुधार | बेरोजगारी को चुनावी मुद्दा बनाना |
| किसान | एमएसपी, सिंचाई, कर्ज राहत और भुगतान | ग्रामीण मतदाताओं को आकर्षित करना |
| महिलाएं | आर्थिक सहायता, सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार | महिला मतदाताओं के बीच आधार बढ़ाना |
| कर्मचारी-शिक्षक | पुरानी पेंशन, भर्ती और सेवा संबंधी समस्याएं | संगठित कर्मचारी वर्ग का समर्थन हासिल करना |
बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. एक तरफ जहां बसपा लगातार उम्मीदवारों का ऐलान कर रही है. इसके अलावा बीजेपी अपने सभी समीकरणों को साधने में लगी हुई है. वहीं सपा भी उम्मीदवारों के ऐलान के साथ-साथ सियासी समीकरण सेट कर रही है.
About the Author
Prashant RaiChief Sub Editor
Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ेंLocation :
Lucknow,Uttar Pradesh
First Published :
October 19, 2026, 10:01 IST










