बलिया में यहां लगता है भूतों का मेला, बाल खोलकर झूलने लगते हैं लड़के-लड़कियां

Last Updated:October 19, 2026, 14:06 IST

Ballia News: यूपी के बलिया में स्थित नवका ब्रह्मस्थान पर भूतों का मेला लगता है. यहां विभिन्न प्रदेशों से लोग प्रेतबाधा से मुक्ति पाने के लिए आते हैं. यहां डरावने और अजब-गजब परिसर में कदम रखते ही एक अलग ही दुनिया का अहसास होता है.

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मनियर क्षेत्र में स्थित नवका ब्रह्मस्थान इन दिनों किसी रहस्यमयी दुनिया से कम नहीं लगता है, जहां पहुंचते ही हवा का रुख और यहां का माहौल किसी को भी सिहरा देने के लिए काफी है. नवरात्र के इस पवित्र अवसर पर यहां जो नजारा देखने को मिलता है, वह वाकई हैरान करने वाला होता है. इसे भूतों का मेला कहा जाता है, जहां उत्तर प्रदेश के अलावा देश के कई अन्य राज्यों से भी भारी संख्या में ऐसे लोग पहुंचते हैं, जो प्रेत बाधा या किसी अज्ञात साए से मुक्ति पाने की आस लगाए बैठे रहते हैं और बाल खोलकर झूलते नजर आते हैं.

इस डरावने और अजब-गजब परिसर में कदम रखते ही एक अलग ही दुनिया का अहसास होता है, जहां दूर-दूर तक लोग पागलों की तरह झूमते नजर आते हैं. महिलाओं के खुले बाल और उनकी अजीबोगरीब हरकतें देखकर किसी की भी रूह कांप सकती है. वहीं कुछ लोग ताली बजाते हुए खुद पर किसी देवी या प्रेत के आने का दावा करते नजर आते हैं. इस मेले में सालों से कैंप लगाकर रह रहे लोगों की भीड़ और यहां गूंजती है अजीब आवाजें इस जगह के रहस्य को और अधिक गहरा कर देती हैं.

युवा बताने लगता है खुद को दुर्गा का रूप
यहां की हर एक गली और कोने में अजीबोगरीब घटनाएं घटती रहती हैं, जैसे कोई युवा अचानक जोर-जोर से चिल्लाकर खुद को दुर्गा का रूप बताने लगता है, तो कोई महिला अपनी ही धुन में कोई न समझ आने वाला गीत गुनगुनाने लगता है. मंदिर के आसपास के लोग पर्यटकों और नए आने वालों को चेतावनी देते हुए नजर आते हैं कि यहां रुकना खतरनाक हो सकता है. साए की गिरफ्त में आए लोग किसी पर भी भारी पड़ सकते हैं. इसके अलावा परिसर के पास ही एक ऐसा पोखरा भी मौजूद है, जिसके बारे में यह मान्यता है कि उसमें नहाने से तमाम तरह के जिद्दी चर्म रोग दूर हो जाते हैं.

प्रेत खुद रखता है अपनी बात
इस स्थान के इतिहास और मान्यताओं के बारे में यहां के पुजारी अभय नारायण उपाध्याय बताते हैं कि जो भी भक्त सच्चे मन से यहां आता है, उसका दुख और प्रेत बाधा हमेशा के लिए दूर हो जाती है. यहां आने वाले लोगों को किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं पड़ती है, बल्कि पीड़ित व्यक्ति सीधे बाबा से संवाद करता है और प्रेत खुद अपनी जुबान से अपनी बात रखता है. पुजारी का यह भी कहना है कि यह केवल भूतों से मुक्ति पाने का केंद्र नहीं है, बल्कि सच्चे मन से मांगी गई हर एक मनोकामना यहां पूरी होती है.

यहां की कहानी बेहद रहस्यमयी
इस प्रसिद्ध स्थान की उत्पत्ति के पीछे भी एक दिलचस्प और रहस्यमयी कहानी जुड़ी हुई है, जिसके बारे में ग्राम मनियर के रहने वाले श्री राम उपाध्याय बताते हैं कि नवका ब्रह्म बाबा मूल रूप से बिहार के मुबारकपुर के रहने वाले दो भाई थे, जो टोने-टोटके के शिकार हुए थे. प्राचीन काल में जब यहां घना जंगल था, तब एक महाजन की शादी के दौरान उन्हें यहां सिंहोरे में भरकर लाया गया था, जिसको पानी के सिवा यहीं पर फेंक दिया गया था और बाद में बाबा ने एक मड़वाड़ी के स्वप्न में आकर अपने मंदिर निर्माण की बात कही थी. आज वही स्थान एक विशाल मेले का रूप ले चुका है, जहां प्रेत बाधा से पीड़ित लोग अपने बालों को खोलकर झूमते हैं और बाबा के दरबार में अपनी मुक्ति की गुहार लगाते हर समय दिख जाते हैं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ेंLocation :

Ballia,Uttar Pradesh

First Published :

October 19, 2026, 14:06 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति