Last Updated:November 14, 2026, 12:44 IST
छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है. भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर छठ को तस्वीरें शेयर की हैं. वो छठी मैया की भक्ति में लीन नजर आईं. सिंगर और एक्ट्रेस ने नहाय-खाय से फोटो शेयर की जिसमें वो छठ की तैयारियां करती दिख रही हैं.
नई दिल्ली. छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है. बीते 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ छठ की शुरुआत हुई. भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो छठ की तैयारी करती दिख रही हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम singhakshara)
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो नहाय-खाय के लिए लौकी छिलते और काटते दिख रही हैं. इसके साथ ही दूसरे वीडियो में अक्षरा सिंह को खाना बनाते देखा जा सकता है. उनके इस वीडियो पर फैंस ने काफी प्यार लुटाया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम singhakshara)
अक्षरा सिंह ने नहाय-खाय़ की झलक दिखाते हुए इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, ‘हमारे घर में भी नहाय-खाय की तैयारी शुरू हो गई है. जय छठी मैया’. वहीं उन्होंने दूसरे पोस्ट में कई सारी फोटोज भी शेयर की हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम singhakshara)
Add News18 as
Preferred Source on Google
अक्षरा सिंह ने कई सारी फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आज नहाय-खाय पर गंगा मैया में डुबकी लगाकर छठ महापर्व की शुरुआत की छठी मइया का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे. जय छठी मैया’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम singhakshara)
अक्षरा सिंह की इन तस्वीरों पर फैंस ने दिल खोलकर प्यार लुटाया है. पहली तस्वीर में अक्षरा नदी में डुबकर सूर्य देव को जल चढ़ाती दिखती हैं. वहीं दूसरी फोटो में वो नहाय-खाय का खाना खाते दिख रही हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम singhakshara)
अक्षरा ने छठ महापर्व से पहले हाथों में मेहंदी लगा रखी है. लोगों ने एक्ट्रेस की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाया है. फैंस ने अक्षरा सिंह को छठ की शुभकामनाएं दी हैं और उनकी सादगी की भी जमकर तारीफ की है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम singhakshara)
अक्षरा सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई सारे छठ गीत गाए हैं. हाल ही उनका गाना ‘बाझिन की गुहार ‘ गाना रिलीज हुआ था. ये गाना हारमोनिया रिकॉर्ड पर रिलीज हुआ था. इस गाने को अक्षरा सिंह ने आवाज दी है और वीडियो में भी वही नजर आ रही हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम singhakshara)
नवरात्रि के दौरान अक्षरा सिंह ने दुर्गा मां की भक्ति का गाना रिलीज किया था. इसमें बिहार में आई बाढ़ का जिक्र भी किया गया था. इस गाने पर भी फैंस ने दिल खोलकर प्यार लुटाया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम singhakshara)
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडियादेखें.First Published :
November 14, 2026, 12:44 IST









