वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाला कप्तान, इस भारतीय के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली. वनडे क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड किसी और के नहीं, बल्कि भारत के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम है. रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन कप्तान के रूप में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सहवाग सबसे आगे हैं. उन्होंने 8 दिसंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में ऐसी पारी खेली थी, जिसे आज भी वनडे क्रिकेट की सबसे ऐतिहासिक पारियों में गिना जाता है.

कप्तान सहवाग ने ठोक डाले थे 219 रन
वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ उस मुकाबले में महज 149 गेंदों पर 219 रन की तूफानी पारी खेली थी. उनकी पारी में 25 चौके और 7 छक्के शामिल थे. सहवाग ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. उनकी तूफानी बैटिंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने दोहरा शतक छक्के के साथ पूरा किया था. यह उस समय वनडे क्रिकेट में किसी बल्लेबाज का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी था.

रोहित शर्मा 208* रन के साथ दूसरे नंबर पर
कप्तान के तौर पर वनडे की सबसे बड़ी पारियों की लिस्ट में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 13 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में नाबाद 208 रन बनाए थे. रोहित ने अपनी इस पारी में 153 गेंदों का सामना किया और 13 चौके, 12 छक्के लगाए. रोहित के नाम वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक हैं, लेकिन कप्तान के तौर पर उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 208* है. रोहित वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ही एक मैच में 264 रन बनाए थे.दिलचस्प यह भी है कि रोहित और सहवाग इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वनडे में बतौर कप्तान दोहरे शतक बनाए हैं.

सचिन भी खास लिस्ट में शामिल
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी इस लिस्ट में शामिल हैं. उन्होंने 8 नवंबर 1999 को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में 186* रन की नाबाद पारी खेली थी. सचिन की यह पारी कप्तान के तौर पर वनडे की चौथी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है. उन्होंने 150 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौके और 3 छक्के लगाए थे.

बतौर कप्तान वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 6 बल्लेबाज
वीरेंद्र सहवाग – (219 रन बनाम वेस्टइंडीज, इंदौर, 2011)
रोहित शर्मा – 208 रन* बनाम श्रीलंका, मोहाली, 2017
सनथ जयसूर्या – 189 रन बनाम भारत, शारजाह, 2000
सचिन तेंदुलकर – 186 रन* बनाम न्यूजीलैंड, हैदराबाद, 1999
विवियन रिचर्ड्स – 181 रन बनाम श्रीलंका, कराची, 1987
कपिल देव – 175 रन* बनाम जिम्बाब्वे, नेविल ग्राउंड, 1983

रोहित के पास था रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
सहवाग के 219 रन के बाद रोहित शर्मा 208* के साथ इस रिकॉर्ड के सबसे करीब पहुंचे. रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ अपनी नाबाद पारी के दौरान 200 का आंकड़ा पार किया था, लेकिन वह सहवाग के रिकॉर्ड से 11 रन पीछे रह गए.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति