पीसीबी ने LinkedIn पर कोच की वैकेंसी निकाल कराई जगहंसाई, यूजर्स ने लिए मजे
Last Updated:September 02, 2026, 08:09 IST
इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के बीच पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मचा हुआ है. लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अचानक 7 खिलाड़ियों समेत कोचिंग स्टाफ को तलब कर वापस देश बुला लिया. इसी बीच पीसीबी ने लिंक्डइन (LinkedIn) पर टीम के लिए फील्डिंग कोच की वैकेंसी पोस्ट शेयर की, जिस पर यूजर्स ने मजे ले लिए.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट का इन दिनों बुरा हाल हो रखा है. टीम इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है. सीरीज के बीच में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 7 खिलाड़ियों को वापस बुला लिया. इसके अलावा, हेड कोच के साथ सिलेक्शन कमेटी को भी तलब कर नोटिस थमा दिया. इस उथल-पुथल के बीच पीसीबी ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट से और ज्यादा जग हंसाई करा ली.
दरसअल, पीसीबी ने टीम के लिए फील्डिंग कोच की एक वैकेंसी निकाली है. पीसीबी ने इस पद के लिए लिंक्डइन (LinkedIn) पर आवेदकों के लिए विज्ञापन पोस्ट किया. फील्डिंग कोच के लिए पीसीबी ने जैसे ही लिंक्डइन पर पोस्ट शेयर किया, यूजर्स ने मजे ले लिए और फनी कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई.
पीसीबी के पोस्ट पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
फील्डिंग कोच के लिए पीसीबी के पोस्ट पर यूजर्स ने कई मजेदार कमेंट किए हैं जो वायरल हो रहा है. किसी ने लिखा कि, ‘अपनी आर्मी से किसी कर्नल या ब्रिगेडियर को बुला लो.’ एक ने लिखा कोच छोड़ो पहले अपनी टीम को हायर करो. किसी ने लिखा कि, ‘इंटरव्यू में आपका सही जवाब होगा कि आपने अपने करियर में कितने कैच छोड़े हैं.’ कुछ कमेंट्स में पूर्व क्रिकेटर्स के नाम भी सुझाए गए. किसी ने शोएब मलिक को फील्डिंग कोच बनाने की वकालत की तो किसी ने जोंटी रोड्स का नाम लिखा. इसके अलावा कुछ कमेंट्स में इस बात के लिए हैरानी भी जताई गई कि पीसीबी कोच के लिए सोशल मीडिया पोस्ट का सहारा ले रही है.
फील्डिंग के लिए बदनाम रही है पाकिस्तान की टीम
क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान की टीम हमेशा अपनी खराब फील्डिंग के लिए बदनाम रही है. कैच टपकाना हो या फिर खराब थ्रो. कई बार टीम अपनी घटिया फील्डिंग से मैच गंवा चुकी है. ऐसे में पीसीबी ने अपने नए फील्डिंग के लिए कुछ शर्तें भी रखी है. पीसीबी को टीम के लिए एक ऐसा फील्डिंग कोच चाहिए जिसके पास कोचिंग का कम से कम 5 साल का अनुभव हो.
इसके अलावा वह पहले किसी नेशनल टीम, फ्रेंचाइजी टीम या इंटरनेशनल खिलाड़ियों के साथ काम कर चुका हो. सिर्फ इतना ही नहीं, आवेदक के पास लेवल-2 क्रिकेट कोचिंग सर्टिफिकेट भी होना जरूरी है. इन शर्तों को पूरा करने वाले आवेदक को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 02, 2026, 08:09 IST










