अनुपमा के पैसे लेकर भागा बिल्डर, वसुंधरा ने अनपढ़ कहकर मारा ताना, टूट जाएगा घर का सपना?

Last Updated:September 13, 2026, 08:22 IST

Anupama Written Update 13: ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में बड़ा ड्रामा देखने को मिला है . मथेला बिल्डर्स अनुपमा के सपनों के घर के 5 लाख रुपये लेकर फरार हो गया है, जिसके बाद अनुपमा का रो-रोकर बुरा हाल है . घर में वसुंधरा उसे अनपढ़ कहकर ताने दे रही है तो वहीं राही अपनी मां के सपोर्ट में खड़ी नजर आई . अब अनुपमा इस फ्रॉड के खिलाफ जनता को साथ लेकर बड़ी जंग छेड़ने वाली है . जानिए आज के एपिसोड का पूरा अपडेट .

अनुपमा ( फोटो साभार-youtube grabe)

नई दिल्ली: टीवी के हिट शो ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल रहा है . अनुपमा और राही अनुज को याद करते हुए केक काटते हैं और पूरा शाह परिवार साथ मिलकर डांस करता है . लेकिन खुशियों का ये माहौल बहुत जल्द एक बड़े झटके में बदल जाता है . पारितोष अनुपमा को न्यूज दिखाता है कि मथेला बिल्डर्स ग्राहकों के डाउन पेमेंट का पैसा लेकर भाग गया है .

ये सुनते ही अनुपमा के होश उड़ जाते हैं क्योंकि उसने अपने सपनों के घर के लिए 5 लाख रुपये जमा किए थे . ऐसे में अनु खुद को संभाल नहीं पाती है और वो फूट-फूट कर रोने लगती है.

बिल्डर के फ्रॉड से टूटी अनुपमा

अनुपमा अपनी रसीद और पेपर्स चेक करती है और समझती है कि बिल्डर ने एग्रीमेंट पेपर्स नहीं दिए थे . वह बहुत रोती है और खुद को इस बात के लिए कोसती है कि उसने बिना पूरी जांच किए पेपर्स साइन कर दिए . अनुपमा कहती है कि यह सिर्फ 5 लाख का नुकसान नहीं है, बल्कि एक आम इंसान के सपने का मर्डर है . हसमुख और परिवार के बाकी लोग उसे शांत कराने की कोशिश करते हैं और इंसाफ के लिए आवाज उठाने का भरोसा देते हैं .

घर में शुरू हुआ ब्लेम गेम

गौतम से जब बात की जाती है तो वह कहता है कि वह बिल्डर को सिर्फ जानता था, वह उसका दोस्त नहीं था . वसुंधरा इस पूरे मामले के लिए अनुपमा को अनपढ़ कहकर ताना मारती है और उसे ही कसूरवार ठहराती है . इस पर राही अनुपमा का सपोर्ट करती है और वसुंधरा को करारा जवाब देती है कि अनुपमा के पास भले डिग्री न हो लेकिन उसने दुनिया देखी है . अनिल भी अनुपमा के सपोर्ट में खड़ा नजर आता है .

भगवान से किया अनुपमा ने सवाल

अनुपमा अपने दुखों से तंग आकर भगवान के सामने टूट जाती है . वह कहती है कि वह रोते-रोते थक चुकी है और सवाल करती है कि उसके साथ ही बार-बार ऐसा क्यों होता है . वह अनुज को याद करती है और भगवान से अपने टूटे सपनों की शिकायत करती है .

बिल्डर के खिलाफ छेड़ेगी जंग

प्रोमो में दिखाया गया है कि बिल्डर के फ्रॉड से परेशान होकर एक शख्स खुद को आग लगाने की कोशिश करता है, लेकिन अनुपमा उसे बचा लेती है . अनुपमा अब हार मानने के मूड में नहीं है . वह आम जनता को एकजुट करती है और बिल्डर के खिलाफ एक बड़ी जंग की शुरुआत करने जा रही है .

About the Author

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ेंFirst Published :

September 13, 2026, 08:22 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति