‘इन 3 खिलाड़ियों को बख्श दो’, पाकिस्तान क्रिकेट में मची उथल-पुथल पर बोले अख्तर

होमखेलक्रिकेट

‘इन 3 खिलाड़ियों को बख्श दो’, पाकिस्तान क्रिकेट में मची उथल-पुथल पर बोले अख्तर

Last Updated:September 06, 2026, 15:21 IST

shoaib Akhtar statement on Pakistan cricket: पाकिस्तान क्रिकेट में मची खलबली पर पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बोर्ड भविष्य के लिए टीम तैयार कर रहा है, मौजूदा खिलाड़ियों पर उन्हें यकीन नहीं है. इतना ही नहीं, अख्तर ने इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट में मिली हार पर टीम को आलोचना करते हुए कहा कि लड़ने का जज्बा ही नहीं दिखा.

अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट में हो रहे बदलावों का किया सपोर्ट.

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है. इंग्लैंड दौरे पर मौजूद पाकिस्तान टीम को शुरुआती दो टेस्ट में हार मिली, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आधे से ज्यादा स्क्वॉड ही बदल डाला. इतना ही नहीं बोर्ड ने कोचिंग स्टाफ में भी बड़े फेरबदल किए. पाकिस्तान क्रिकेट में मची इस हलचल पर पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बयान दिया है. अख्तर ने बताया कि पीसीबी को मौजूदा टीम पर भरोसा नहीं है और उसका फोकस भविष्य के लिए एक नई टीम तैयार करने पर है. हालांकि, अख्तर ने तीन तेज गेंदबाजों के करियर को बचाने की अपील भी की है.

7 खिलाड़ियों की घर वापसी, कोच भी बदला
दरअसल, पीसीबी में बदलाव को दौर शुरू हुआ इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद, जहां मेहमानों को 194 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी. इसके बाद पीसीबी ने कोचिंग सेटअप में बदलाव करते हुए सरफराज अहमद और उमर गुल को हटा दिया, जबकि माइक हेसन को टीम की कमान सौंपी गई. उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज एश्ले नॉफ्के को सहायक के तौर पर जोड़ा गया. इतना ही नहीं, तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान के स्क्वाड में भी बड़ा बदलाव किया गया. सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया, जिसमें मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक और सलमान अली आगा जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इसके अलावा पीसीबी ने अपनी सेलेक्शन कमिटी से रिजवान और इमाम को टीम में चुने पर जवाब भी मांगा.

क्या बोले अख्तर?
इस मसले को लेकर शोएब अख्तर ने ‘OutSide EDGE’ शो पर पाकिस्तान क्रिकेट की मौजूदा स्थिति पर अपनी राय रखी. उन्होंने दावा किया कि पीसीबी को मौजूदा खिलाड़ियों से उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं और अब उसका ध्यान नई और युवा टीम तैयार करने पर है. अख्तर ने कहा, ‘इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बोर्ड बेहद निराश है और अब वह मौजूदा टीम को हटाकर युवा खिलाड़ियों को मौका देने की योजना पर काम कर रहा है. बोर्ड की नजर भविष्य पर है और वह पाकिस्तान के लिए खेलने को उत्सुक नई पीढ़ी तैयार करना चाहता है.’

‘शाहीन, नसीम और हारिस के करियर बचाओ’
अख्तर ने बदलाव का समर्थन जरूर किया, लेकिन उन्होंने तीन तेज गेंदबाजों को इस बदलाव से बचाने की खास अपील की. उन्होंने कहना है कि शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ के करियर को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि इन तीनों के पास अभी काफी क्रिकेट बाकी है. अख्तर ने कहा, ‘इस बदलाव के दौरान मैं सिर्फ यही चाहता हूं कि शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ के करियर को बचाया जाए.’

‘हममें लड़ने का जज्बा नहीं था’
इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो हार पर अख्तर ने पाकिस्तान टीम की मानसिकता पर भी सवाल उठाए. जब उनसे पूछा गया कि इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान की बेबसी क्या चौंकाने वाली थी, तो उन्होंने कहा, ‘इसमें हैरान होने जैसा कुछ नहीं है.’ उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा, ‘टीम में मुकाबला करने का जज्बा ही नहीं था.’ पाकिस्तान को अब एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट खेलना है, जहां टीम सीरीज में 0-3 की शर्मनाक हार से बचने उतरेगी.

About the Author

Shivam Upadhyay

परिचय शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 06, 2026, 15:21 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति