Last Updated:September 16, 2026, 18:32 IST
दिग्गज एक्टर अनंत नाग को ‘दादा साहब फाल्के अवॉर्ड ‘ से सम्मानित किया जाएगा. उन्हें यह अवॉर्ड 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में दिया जाएगा, जो 22 सितंबर को गुजरात के केवड़िया में आयोजित होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी. वे कन्नड़ सिनेमा की मशहूर शख्सियत हैं. उन्होंने ‘केजीएफ’ सहित 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.
ख़बरें फटाफट
अनंत नाग ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था.
नई दिल्ली: दिग्गज एक्टर अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए दादा साहब फाल्के अवॉर्ड 2024 देने का ऐलान हुआ है. उन्हें यह अवॉर्ड 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में दिया जाएगा, जो 22 सितंबर को गुजरात के केवड़िया में आयोजित होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनंत नाग को बधाई दी.
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘दिग्गज अनंत नाग जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई. कई दशकों से उनके सहज अभिनय, अद्भुत प्रतिभा और शानदार काम ने भारतीय सिनेमा खासकर कन्नड़ सिनेमा पर गहरी छाप छोड़ी है. उन्होंने जो भी भूमिका निभाई, उसमें उन्होंने असाधारण गहराई और सच्चाई दिखाई. यह वास्तव में एक बेहतरीन कलाकार के लिए बहुत ही योग्य सम्मान है.’
Congratulations to the legendary Anant Nag Ji on being conferred the Dadasaheb Phalke Award.
For several decades, his effortless performances, remarkable versatility and brilliance have left a very strong mark on Indian cinema, particularly Kannada cinema. In whichever role he…
कन्नड़ सिनेमा की मशहूर शख्सियत हैं अनंत नाग
अनंत नाग को 2025 में भारत सरकार ने तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया था. दादा साहब फाल्के पुरस्कार को सिनेमा के क्षेत्र में भारत का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है. यह अवॉर्ड किसी व्यक्ति को भारतीय सिनेमा के विकास में उनके योगदान के लिए दिया जाता है. अनंत नाग का जन्म 4 सितंबर 1948 को हुआ था. वे कन्नड़ सिनेमा की सबसे मशहूर शख्सियतों में से एक हैं. उन्होंने ‘केजीएफ’ सहित तमाम पॉपुलर फिल्मों में यादगार अभिनय किया है.
300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
अनंत ने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें 250 से ज्यादा कन्नड़ फिल्में शामिल हैं. दिग्गज एक्टर ने हिंदी, तेलुगु, तमिल, मराठी, मलयालम और अंग्रेजी सहित तमाम भाषाओं की फिल्मों में काम किया था. वे फिल्मों के अलावा टीवी में भी काम कर चुके हैं. वे आरके नारायण की कहानियों पर बने दूरदर्शन सीरियल ‘मालगुडी डेज’ में भी नजर आए थे. दिग्गज एक्टर को अपने शानदार करियर में पांच बार कर्नाटक स्टेट फिल्म अवॉर्ड मिले हैं.
About the Author
Abhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 16, 2026, 18:32 IST










