Last Updated:August 26, 2026, 09:03 IST
पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान 8 सितंबर से अचार, पापड़ और मसाले बनाने का 20 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शुरू करेगा. 18-49 वर्ष के 8वीं पास लोग आवेदन कर सकते हैं. ट्रेनिंग देने के बाद 2 साल तक उस व्यक्ति का मार्गदर्शन किया जाता है. प्रशिक्षण के बाद मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना या जितने भी योजनाएं चल रही है सब्सिडी वाली उसके तहत अगर कोई युवा प्रशिक्षण के बाद लोन लेना चाहता है तो उनकी फ़ाइल बनाकर बैंक भेजी जाती है.
ख़बरें फटाफट
सहारनपुर: लंबे समय से पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा महिलाओं व पुरुषों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न तरह के निशुल्क प्रशिक्षण आयोजित किए जाते हैं. उसी कड़ी में एक बार फिर से अचार, पापड़ और मसाले बनाने का प्रशिक्षण शुरू होने जा रहा है. प्रशिक्षण पूरे तरीके से निशुल्क रहेगा, साथ ही रहने, खाने, पीने और ड्रेस की व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी और ट्रेनिंग लेने के बाद रोजगार स्थापित करने के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा. ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा समय-समय पर गरीब लोगों को निशुल्क ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जाता है.
8 सितंबर से शुरू होगा ट्रेनिंग
इस बार 8 सितंबर से शुरू होने जा रहा यह प्रशिक्षण 20 दिवसीय है और इसमें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर चयन किया जाएगा. 30 से 35 लोग ही इस प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं, वही उम्र की बात करें तो 18 वर्ष से 49 वर्ष के बीच की आयु हो. जबकि कम से कम कक्षा 8 पास हो. प्रशिक्षण देने के साथ-साथ पैकेजिंग, मार्केटिंग के सभी गुर भी सिखाए जाएंगे. 2 साल तक उस व्यक्ति को बैकअप दिया जाएगा जिससे कि वह अपने रोजगार को बढ़ा सके और अन्य लोगों को भी रोजगार दे. इसके साथ ही प्रोडक्ट को मार्केट में अच्छे तरीके से लांच करने के लिए सरकार द्वारा लगाए जाने वाले विभिन्न मेलों में भी निशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे.
मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण, तुरंत करें आवेदन
PNB RSETI से अमित कुमार चौबे ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि अभी जो शुरू होने जा रहा है यह 20 दिनों का अचार, पापड़ और मसाले मेकिंग का प्रशिक्षण है. जो कि समय-समय पर आयोजित किया जाता है. लोगों की रोजमर्रा की जरूरत के हिसाब से यह चीजे रोजाना इस्तेमाल की जा रही है. और हमारे ग्रामीण क्षेत्र में जो युवा और महिलाएं जो रोजगार के लिए परेशान है हमारे दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली यह चीजें जैसे मसाला हो गया रोजाना घर में इस्तेमाल होता है, अचार, पापड़ जो कि छोटे लेवल से शुरू हुए और आज बहुत बड़ी कंपनी का रूप ले चुकी है. तो हम छोटे-छोटे रोजगार को क्वॉलिटी मेंटेन करके बाजार में ले आए तो उसके लिए 20 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू होने जा रहा है. साथ ही इस प्रोडक्ट की पैकेजिंग, खूबसूरती और इसको ऑनलाइन कैसे घर बैठे सेल किया जा सकता है उन सभी चीजों को बताया जाएगा.
इतनी होनी चाहिए उम्र
इस प्रशिक्षण में सहारनपुर का कोई भी व्यक्ति या महिला जिसकी उम्र 18 से 49 वर्ष के बीच हो आवेदन कर सकता है. ट्रेनिंग देने के बाद 2 साल तक उस व्यक्ति का मार्गदर्शन किया जाता है. प्रशिक्षण के बाद मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना या जितने भी योजनाएं चल रही है सब्सिडी वाली उसके तहत अगर कोई युवा प्रशिक्षण के बाद लोन लेना चाहता है तो उनकी फ़ाइल बनाकर बैंक भेजी जाती है. आवेदन करने के दो तरीके है या तो संस्थान पर जाकर आवेदन कर सकते हैं या फिर मेरे मोबाइल नंबर 7017260488 पर अपना बायोडाटा भेज कर अपना आवेदन करा सकता है.
About the Author
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ेंLocation :
Saharanpur,Uttar Pradesh
First Published :
August 26, 2026, 09:03 IST










