साधारण मोमोज भूल जाएंगे, आगरा में मिल रहे हैं पनीर-कॉर्न के तंदूरी मोमोज

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित शास्त्रीपुरम में इन दिनों तंदूरी अफगानी पनीर-कॉर्न मोमोज़ युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हो रहे हैं. इस रेस्टोरेंट में मिलने वाले मोमोज़ का स्वाद और खुशबू लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है. यहां मोमोज़ को खास अंदाज में तैयार किया जाता है, जिसमें पनीर और कॉर्न की स्वादिष्ट फिलिंग के साथ भरपूर क्रीम और बटर का इस्तेमाल किया जाता है. क्रीम और बटर मिलते ही मोमोज़ का स्वाद और भी ज्यादा लाजवाब हो जाता है. इसके बाद इन्हें तंदूर में सेककर तैयार किया जाता है.

तंदूर में सिकने के दौरान मोमोज़ में हल्की क्रिस्पी परत के साथ खास तंदूरी खुशबू आ जाती है, जो इसे सामान्य मोमोज़ से अलग बनाती है. रेस्टोरेंट के संचालक संतोष कुमार बघेल ने बताता कि इस डिश को खासतौर पर युवा काफी पसंद कर रहे हैं. दोस्तों के साथ घूमने और स्ट्रीट फूड का स्वाद लेने पहुंचे युवा इसे बड़े चाव से खाते हैं. इसकी क्रीमी बनावट, बटर का स्वाद, पनीर-कॉर्न की फिलिंग और तंदूरी खुशबू मिलकर इसे मोमोज़ के शौकीनों के लिए खास बना देती है.

भरपूर मात्रा में पनीर और कॉर्न का होता है मिश्रण

आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट में तंदूरी अफगानी पनीर-कॉर्न मोमोज़ लोगों को खासा पसंद आ रहे हैं. रेस्टोरेंट के संचालक संतोष कुमार बघेल ने बताया कि इन मोमोज़ की खासियत इसकी स्वादिष्ट फिलिंग है. इसमें अच्छी मात्रा में पनीर और कॉर्न का मिश्रण किया जाता है. पनीर और कॉर्न के साथ घर में तैयार किए गए मसालों को मिलाया जाता है, जिससे मोमोज़ को अलग और खास स्वाद मिलता है.

तैयार मोमोज़ को तंदूर में सेंका जाता है, जिससे इनमें हल्की क्रिस्पी परत के साथ तंदूरी खुशबू भी आती है. इसके बाद इन्हें ग्राहकों को लाल चटनी, क्रीमी मयोनीज और हरी चटनी के साथ परोसा जाता है. अलग-अलग चटनियों के साथ मोमोज़ का स्वाद और भी बढ़ जाता है. यही वजह है कि युवा और मोमोज़ के शौकीन ग्राहक इसे बड़े चाव से पसंद कर रहे हैं.

190 रूपये में मिलती है यह मशहूर डिश

आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट के तंदूरी अफगानी पनीर-कॉर्न मोमोज़ इन दिनों युवाओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. तंदूर में सिकने के कारण मोमोज़ में खास खुशबू और स्वाद आता है, जिसकी महक दूर तक पहुंचती है और फूड लवर्स को अपनी ओर खींचती है.

रेस्टोरेंट के संचालक संतोष कुमार ने बताया कि यह मशहूर डिश ग्राहकों को 190 रुपये में परोसी जाती है. मोमोज़ में स्वादिष्ट पनीर और कॉर्न का मिश्रण होने के साथ तंदूरी फ्लेवर इसे खास बनाता है. इसे लाल चटनी, हरी चटनी और मयोनीज के साथ परोसा जाता है. ग्राहक इसे बड़े चाव से खाते हैं. संचालक ने बताया कि रेस्टोरेंट में साफ-सफाई और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है, ताकि ग्राहकों को स्वाद के साथ बेहतर गुणवत्ता भी मिल सके.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति