Kala Hiran Teaser: ‘वो एक्सीडेंट नहीं था, वो शौक था’, विवादों के बीच रिलीज हुआ काला हिरण का टीजर

 

विवादों के बीच फिल्म ‘काला हिरण- द बैटल फॉर लेगेसी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें शुरुआत से लेकर आखिर तक कोर्टरूम ड्रामा देखने को मिलता है. करीब 1 मिनट 56 सेकंड के इस टीजर में शिकार मामले, गवाहों के बयान, पुलिस जांच और अदालत में चल रही बहस को दिखाया गया है. काशिफ इकबाल खान ने अयान खान का किरदार निभाया है, जिसे बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से प्रेरित बताया जा रहा है. फिल्म को लेकर आरोप है कि यह सलमान खान से जुड़े साल 1998 के काला हिरण शिकार मामले और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई विवाद पर आधारित है, लेकिन मेकर्स ने साफ तौर पर इससे इंकार किया है. टीजर की शुरुआत अभिनेता गोविंद नामदेव की आवाज से होती है, जो फिल्म में बिश्नोई समाज के वकील के किरदार में नजर आ रहे हैं.कोर्ट में सुनवाई के दौरान वह एक गवाह को पेश करते हैं और उससे पूछते है- ‘उस दिन आपने क्या देखा, बिना डर के अदालत को बताइए.’ गवाह अदालत में बयान देते हुए कहता है- ‘रात के करीब 11 बज रहे थे, तभी एक के बाद एक दो गोलियों के चलने की आवाज सुनाई दी. हम समझ गए कि कोई हिरण का शिकार कर रहा है.’ टीजर में एक अन्य गवाह भी नजर आता है, जो कहता है कि यह सिर्फ हिरण पर गोली चलाने की बात नहीं थी, बल्कि उनके गुरु जमेश्वर के बताए सिद्धांतों पर हमला था. इसके दौरान जंगल की रात, जिप्सी में शिकार के लिए जाते किरदार, गोली चलने और गांव वालों के विरोध जैसे कई सीन्स दिखाए गए हैं. जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है, कहानी में सस्पेंस बढ़ता हुआ दिखाई देता है. टीजर में आगे दिखाया जाता है कि अयान खान पर गवाहों को डराने, ड्राइवर को गायब करने और डॉक्टरों को खरीदने जैसे आरोप लगाए जाते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति