VIDEO: 53 फीट का केक… 53वें जन्मदिन पर अखिलेश को मिला ऐसा सरप्राइज… देखकर चौंक जाएंगे
Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में खास उत्साह देखने को मिला. इस मौके पर सपा सांसद रुचि वीरा और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिलकर 53 फीट लंबा केक तैयार किया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. जन्मदिन समारोह के दौरान पार्टी नेताओं और समर्थकों ने केक काटकर अखिलेश यादव को शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. 53 फीट लंबे केक को अखिलेश यादव की 53वीं वर्षगांठ से जोड़कर तैयार किया गया था, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में खास उत्साह नजर आया. सोशल मीडिया पर भी इस आयोजन की तस्वीरें और वीडियो तेजी से शेयर किए जा रहे हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
Source










