आखिरी ओवर में छक्के से जीता वेस्टइंडीज, श्रीलंका की उम्मीदों पर फेरा पानी
Last Updated:June 12, 2026, 11:32 IST
वेस्टइंडीज ने रॉवमैन पॉवेल के छक्के के दम पर आखिरी ओवर में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में जीत हासिल किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने कमिंदु मेंडिस की फिफ्टी के दम पर 9 विकेट पर 147 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज ने 19.3 ओवर में 3 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया.
वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को पहले टी20 मुकाबले में हराया
नई दिल्ली. वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज बेहद रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ. रोवमैन पॉवेल ने गुरुवार को आखिरी ओवर में छक्का लगाकर वेस्टइंडीज की टीम को जीत दिलाई. श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 147 रन का स्कोर खड़ा किया था. आखिरी ओवर तक पहुंचे मुकाबले में विंडीज टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की. 19.2 ओवर में लक्ष्य अपने नाम करते हुए मेजबान टीम ने 1-0 की बढ़त हासिल की.
श्रीलंका के खिलाफ मेजबान वेस्टइंडीज ने लक्ष्य का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ शुरुआत की थी. पावरप्ले के छह ओवर में ब्रैंडन किंग और कप्तान शाई होप ने 66 रन बना डाले. किंग को वनिंदु हसारंगा ने 37 रन के स्कोर पर बोल्ड किया और अचानक ही मैच बदल गया. श्रीलंका के गेंदबाजों ने यहां से शिकंजा सका और रन रेट धीमी होती चली गई.
The Home Town Hero Rovman Powell seals it in style!
छक्का लगाकर पॉवेल ने दिलाई जीत
वेस्टइंडीज के रन बनाने की गति जरूर धीमी हुई लेकिन अच्छी बात थी कि विकेट नहीं गंवाया था. फिफ्टी जमाकर खेल रहे कप्तान शाई होप 65 रन पर आउट हुए. 128 रन पर टीम को तीसरा झटका रोस्टन चेज के रूप में लगा. आखिरी 20 गेंद में जीत के लिए वेस्टइंडीज को 20 रन चाहिए थे. स्कोर छोटा होने का फायदा मेजबान टीम को मिला और 18वें ओवर में आए 10 रन ने मैच बना दिया. आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी और दिलशान मधुशंका की दूसरी बॉल पर रॉवमैन पॉवेल ने छक्का लगाकर टीम को जीत तक पहुंचा दिया.
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. कमिंदु मेंडिस ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए, जबकि कप्तान और ओपनर कुसल मेंडिस ने 36 रन जोड़े. जेसन होल्डर और शमार जोसेफ ने वेस्टइंडीज के लिए तीन-तीन विकेट लिए. टी20 सीरीज के बाकी दो मैच शनिवार और रविवार को किंग्स्टन के सबीना पार्क में खेले जाएंगे.
About the Author
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi










