Last Updated:July 18, 2026, 21:50 IST
तेलुगू सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर आ गए हैं. पवन के घर आने के बाद उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने तिरुमाला मंदिर में पूजा अर्चना की. उन्होंने मंदिर की चढ़ाई के दौरान की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की.
पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडाला ने पति के घर वापिस आने तिरुपति में पूजा-अर्चना की. उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि चढ़ाई कठिन थी, लेकिन उन्होंने खुशियों और आशीर्वाद के आगे ये कठिनाई कुछ भी नहीं है. उन्होंने बताया तिरुमाला की मुश्किल चढ़ाई कैसे पूरी की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anna.konidala)
अन्ना कोनिडेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आध्यात्मिक यात्रा की कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा, “मुझे पता था कि तिरुमाला की चढ़ाई आसान नहीं होगी, लेकिन मैंने नहीं सोचा था कि यह इतनी कठिन होगी.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anna.konidala)
अन्ना कोनिडेला ने आगे लिखा, “सिर्फ शरीर के लिए बल्कि, मन के लिए भी. कई बार ऐसा लगा कि मैं रुक जाऊं और आगे न बढ़ूं. फिर मैंने सीढ़ियां गिनने के बजाय अपनी खुशियां और आशीर्वाद गिनना शुरू किया.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anna.konidala)
Add News18 as
Preferred Source on Google
अन्ना कोनिडेला ने लिखा, “मेरा परिवार, सेहत, अपने लोग और जिन लोगों से मैं प्यार करती हूं. जिंदगी ने मुझे जो कुछ भी दिया है. लाखों लोगों का सपोर्ट और हमारे परिवार के लिए उनकी दुआएं.” उन्होंने बताया कि वे खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं कि वे इसे पूरा कर पाईं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anna.konidala)
अन्ना कोनिडेला ने आगे लिखा, “जब भी लगा कि अब और नहीं चल पाऊंगी, तो कुछ मिनट बैठ जाती, सांस लेती, दूसरों को धीरे-धीरे ऊपर जाते देखती और फिर उनके साथ दोबारा चलना शुरू कर देती.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anna.konidala)
पवन कल्याण की पत्नी ने लिखा, “आखिर में मैं पूरी तरह थक चुकी थी, लेकिन इस सफर में मुझे एहसास हुआ कि कोई भी यहां इसलिए नहीं चढ़ रहा था क्योंकि यह आसान था. हर किसी के दिल में अपनी कोई प्रार्थना, उम्मीद या धन्यवाद था.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anna.konidala)
अन्ना ने लिखा, “शायद यही वजह है कि यह यात्रा इतने लोगों के दिल में खास जगह बनाती है. आप यहां थके हुए पहुंचते हैं, लेकिन आपका दिल पहले से ज्यादा हल्का और शांत महसूस करता है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anna.konidala)
अन्ना कोनिडाला ने अपनी इस चढ़ाई को पवन कल्याण की हालिया हुई सर्जरी के बाद पूरी की. दरअसल, पवन कल्याण के दाहिने कंधे की गंभीर रोटेटर कफ सर्जरी के बाद अन्ना ने मुंबई के अस्पताल से सोशल मीडिया के जरिए तस्वीरें शेयर की थीं और डॉक्टरों का आभार जताया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anna.konidala)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source











