कौन सी 5 मस्जिदों पर वाराणसी में चला बुलडोजर? अभी एक है सेफ, पर कब तक

Last Updated:July 01, 2026, 14:52 IST

Varanasi Dalmandi News : दालमंडी चौड़ीकरण के तहत बुधवार को सुबह से मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई. सबसे पहले चौक थाने के बगल स्थित करीमुल्लाबेग मस्जिद को ध्वस्त किया गया. प्रशासन की योजना आज कुल पांच मस्जिदों को हटाने की थी.

बुलडोजर एक्शन.

वाराणसी : वाराणसी की दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है. आज 6 धार्मिक स्थलों में से 5 एक साथ जमींदोज कर दिए गए. सुबह सात बजे से शुरू हुई प्रक्रिया के बाद एक-एक कर के पांचों मस्जिदों में कार्रवाई शुरू हुई. बड़ी बात ये है कि मस्जिद के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया मस्जिद प्रबंधन खुद करवा रहा है.

दालमंडी के 6 मस्जिदों की रजिस्ट्री के बाद आज ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई . सबसे पहले करीमुल्ला मस्जिद में कार्रवाई शुरू हुई और इसके बाद एक एक कर के सभी मस्जिदों में कार्रवाई शुरू होगी. दालमंडी में 6 मस्जिद हैं. इन 6 मस्जिदों के नाम इस प्रकार बताए गए हैं.

  • ⁠लंगड़ा हाफिज मस्जिद
  • ⁠मिर्जा करीमुल्लाह बेग मस्जिद
  • ⁠संगमरमर मस्जिद
  • ⁠अली रज़ा खान मस्जिद
  • ⁠निसारन मस्जिद
  • ⁠रंगीले शाह मस्जिद

इन मस्जिदों पर कार्रवाई हुई. यह दालमंडी चौड़ीकरण के रास्ते में बड़ा अड़चन कहा जाता था, लेकिन प्रशासन के बातचीत के साथ यह रास्ता साफ हो गया है. इन मस्जिदों के ध्वस्तीकरन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई. बता दें कि दालमंडी में कुल 181 मकान और 6 मस्जिदें शामिल है. दालमंडी के अंतिम छोर पर मौजूद बची हुई अंतिम मस्जिद लंगड़ा हाफिज में अभी कार्रवाई नहीं हुई है. मगर, इस मस्जिद की भी लिखा पढ़ी हो चुकी है और जल्द ही उस पर भी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…

और पढ़ेंLocation :

Varanasi,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति