Last Updated:July 19, 2026, 14:56 IST
Ramayana Trailer Launch Event: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में शूर्पणखा का रोल प्ले कर रहीं रकुल प्रीत सिंह ने दिल्ली में हुए ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च में अपने स्टनिंग और मॉडर्न-ट्रेडिशनल लुक से महफिल लूट ली. एक्ट्रेस का यह गॉर्जियस अवतार और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं खूबसूरत तस्वीरें देखने के लिए तुरंत क्लिक करें.
नितेश तिवारी की महाकाव्य फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों चर्चा में है. जल्द ही इसका पहला पार्ट रिलीज होगा, जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली में ‘रामायण: पार्ट 1’ का भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ. इस ऐतिहासिक मौके पर जहां फिल्म की पहली झलक ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए, वहीं इस दौरान रामायण की पूरी कास्ट मौजूद रही. जहां सभी सज-धज कर पहुंचे थे, लेकिन रकुल प्रीत सिंह ने अपने लुक से लाइमलाइट चुरा ली.
नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर और साई पल्लवी राम-सीता के किरदार में नजर आएंगे. जबकि रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रोल में नजर आएंगी. शनिवार यानी 18 जुलाई को ‘रामायण: पार्ट 1’ का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया. जहां रणबीर-साई पल्लवी से लेकर सभी स्टार कास्ट खूबसूरत लुक में पहुंचे थे, मगर रकुल जैसे ही वहां पहुंचीं, हर किसी की नजरें उन पर टिकी ही रह गईं.
‘रामायण: पार्ट 1’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रकुल बेहद ही यूनिक स्टाइल में साड़ी पहनकर पहुंची थीं. जिस पर सभी की नजरें ठहरी रह गईं. फैंस को रामायण की शूर्पणखा का लुक काफी ज्यादा पसंद आ रहा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
लुक की बात करें तो, रकुल ने येलो कलर की बेहद ही खूबसूरत साड़ी पहनी थी. अपनी साड़ी को स्टाइलिश लुक देने के लिए एक्ट्रेस ने गोल्डन और येलो कलर का ट्यूब ब्लाउज स्टाइल किया था, जो रकुल के ट्रेडिशनल लुक को मॉडर्न टच दे रहा था.
गले में रकुल प्रीत सिंह ने गोल्डन रानी हार पेयर किया था. वहीं कानों में एक्ट्रेस ने ईयर चेन स्टड कैरी किया था, जो रकुल के लुक को और भी ज्यादा एन्हेंस कर रहा था.
रामायण की शूर्पणखा ने साड़ी के साथ न्यूड मेकअप किया था. वहीं एक हाथ में उन्होंने मैचिंग चूड़ियां भी स्टाइल की थीं. साथ ही कमर पर उन्होंने गोल्डन कलर की करधनी भी पहनी, जो उनके मॉडर्न साड़ी लुक को एस्थेटिक वाइब दे रही थी.
रकुल का ऑल ओवर स्टाइलिश साड़ी लुक फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. उन्होंने ट्रेलर लॉन्च के लुक की ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
इस पोस्ट को शेयर करते हुए रकुल ने लिखा- यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं, जो सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, हमारी विरासत और हमारी रामायण से जुड़ा है. हम दुनिया के सामने भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इस एहसास को शब्दों में बयां करना आसान नहीं है. अब बस उस पल का इंतजार है, जब आप सभी हमारे साथ इस खास दुनिया का हिस्सा बनेंगे.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source











