Last Updated:July 20, 2026, 11:15 IST
Saiyaara-तनिष्क बागची ने ब्लॉकबस्टर ‘सैयारा’ का ट्रैक बनाया था जिसको लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है. म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची ने यशराज फिल्म्स पर आरोप लगाया है कि उन्हें 8 लाख रुपये मिलने थे जो आजतक नहीं मिले. अब इस विवाद के बीच अमाल मलिक ने बिना किसी का नाम लिए क्रिप्टिक पोस्ट लिखते हुए कहा कि हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री बहुत देर से जागती है. वो पिछले 10 साल से अकेले रॉयल्टी की मांग कर रहे हैं.
अमाल मलिक ने ‘सैयारा’ रॉयल्टी विवाद के बीच क्रिप्टिक पोस्ट किया है.
नई दिल्ली. अनीत पड्डा और अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ की रिलीज को एक साल हो चुका है. 18 जुलाई को फिल्म को रिलीज हुए एक साल पूरा हुआ. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के गानों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. सिंगर और म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची ने यशराज फिल्म्स (YRF) पर आरोप लगाया है कि उन्हें गानों की बकाया रॉयल्टी अभी तक नहीं मिली है. तनिष्क बागची ने आरोप लगाया कि उन्हें ‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक के लिए 8 लाख रुपये की रॉयल्टी नहीं मिली है. अब इस विवाद के बीच अमाल मलिक ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर कंपोजर तनिष्क बागची पर निशाना साधा है.
अमाल मलिक ने साधा निशाना
People in the music industry waking up 10 years too late 🤯🤷️
अमाल ने म्यूजिक इंडस्ट्री में रॉयल्टी पर उठाया सवाल
इस साल मार्च में अमाल मलिक ने भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री रॉयल्टी को लेकर होने वाली दिक्कतों के बारे में बात की. उन्होंने कहा था कि सिंगर को बिलकुल पैसे नहीं दिए जाते हैं. मेकर्स गाने से लाखों-करोड़ों कमाते हैं लेकिन सिंगर को रत्ती भर पैसे नहीं दिए जाते हैं. अमाल मलिक ने कहा था कि भारत में आमतौर पर किसी गाने को हिट बनाने का सारा क्रेडिट एक्टर्स ले जाते हैं.
अमाल का दावा कंपोजर को नहीं मिलते पैसे
एक राइटर, कंपोजर, प्रोड्यूसर उस गाने पर दिन रात मेहनत करता है. उसका अपने गाने और अपने काम पर ज्यादा हक होना चाहिए. कंपोजर्स को विदेशों की तरह रॉयल्टी मिलनी चाहिए. अमाल मलिक की इस लड़ाई की शुरुआत साल 2015 में हुई थी. फिल्म रॉय के सुपरहिट गाने ‘सूरज डूबा है यारों’ के लिए अमाल का दावा है कि उन्हें सिर्फ 8 लाख रुपये मिले थे और इसी पैसे में उन्हें गाने को प्रोड्यूस भी करना था.
अमाल मलिक का कहना था कि गाने को प्रोड्यूस करने के बाद उनके पास अपने लिए बहुत कम पैसे बचे थे. उन्होंने कहा कि उनके गाने ‘सूरज डूबा है यारों’ ने पिछले साल तक 65 करोड़ रुपये कमाए थे जबकि अब तक गाने की कुल कमाई 100 करोड़ के पार जा चुकी है. सिंगर और कंपोजर अमाल मलिक का कहना है कि गाने के इतने पैसे कमाने के बावजूद उन्हें चिल्लर जैसे पैसे मिलते हैं.
About the Author
Pranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi










