पुलिस ने डंडों, प्लास्टिक पाइप से पीटा…बांग्लादेशी स्पिनर का गंभीर आरोप
Last Updated:June 13, 2026, 14:52 IST
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के गेंदबाज नईम हसन ने अपने देश की पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है. उनका कहना है कि शुक्रवार 12 जून की रात उनको पुलिस ने उनके साथ मार पीट की थी. ढाका प्रीमियर डिवीजन क्रिकेट लीग का मैच खेलकर लौट रहे गेंदबाज की डंडों और प्लास्टिक पाइप से बेरहमी से पीटाई की गई थी.
बांग्लादेश के स्पिनर नईम हसन ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
नई दिल्ली. बांग्लादेश के क्रिकेटर नईम हसन ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार रात चटग्राम में पुलिस अधिकारियों ने उनके साथ मारपीट की. यह मामला ढाका प्रीमियर डिवीजन क्रिकेट लीग में खेलने के बाद ढाका एयरपोर्ट से घर लौटते समय हुआ था. ESPNcricinfo के अनुसार, पुलिस ने उस सीएनजी ऑटो-रिक्शा को रोक लिया जिसमें नईम सफर कर रहे थे और कथित तौर पर उन्हें जबरन दूसरे ऑटो-रिक्शा में बैठा दिया.
चटग्राम में पत्रकारों से बात करते हुए नईम ने कहा कि उन्होंने बार-बार अपनी पहचान बताने की कोशिश की, लेकिन अधिकारियों ने उनकी बात नहीं सुनी. नईम ने बताया. “मैंने बार-बार बताया कि मैं कौन हूं, लेकिन उन्होंने सुनने से इनकार कर दिया. पुलिस ने मुझे डंडों और प्लास्टिक पाइप से बेरहमी से पीटा. बाद में जब मैंने थाने में अपनी पहचान बताई, तो अधिकारी ने मुझसे कहा कि बात करते समय अपनी नजरें नीचे रखें.”
नईम ने अधिकारियों के व्यवहार पर सवाल उठाया और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की. 26 वर्षीय नईम ने कहा, “अगर वे सच में पुलिस अधिकारी थे, तो उन्होंने मुझे पुलिस वाहन में बैठाने की बजाय सीएनजी में क्यों बैठाया? मैं इस पूरी घटना की निष्पक्ष जांच और न्याय चाहता हूं,”
चटग्राम मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिप्टी कमिश्नर अमीरुल इस्लाम ने कहा कि जांच चल रही है. यह भी माना कि संबंधित अधिकारियों ने सही प्रक्रिया का पालन नहीं किया. अमीरुल ने द डेली सन को बताया, “शुरुआती तौर पर लगता है कि संबंधित अधिकारियों ने ऑपरेशन के दौरान सही प्रक्रिया का पालन नहीं किया. हम सुनिश्चित करेंगे कि नईम को न्याय मिले और जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसे सजा दी जाएगी.”
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भी इस घटना पर चिंता जताई और निष्पक्ष जांच की मांग की. BCB ने एक बयान में कहा. “बोर्ड खिलाड़ी के साथ किए गए अस्वीकार्य और अनुचित व्यवहार की कड़ी निंदा करता है और इस मामले को अत्यंत गंभीरता से देखता है. राष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ ऐसा व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और तत्काल ध्यान देने योग्य है. BCB इस घटना की पूरी और निष्पक्ष जांच की उम्मीद करता है और संबंधित अधिकारियों से आग्रह करता है कि जो भी जिम्मेदार पाया जाए, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए.
About the Author
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…
और पढ़ेंNews18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi










