प्रिंस नहीं वो तो… इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, रहने लगी साथ,अब मिली कब्र में

Last Updated:July 02, 2026, 09:40 IST

Prayagraj News: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती कैसे एक क्रूर हत्या में तब्दील हो सकती है, इसका एक चौंकाने वाला मामला प्रयागराज से सामने आया है. यहां एक शख्स ने प्रिंस नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाकर लड़की से दोस्ती कर ली. फिर घर से भगा ले गया. इसके बाद सच सामने आया तो लड़की के होश उड़ गए.

प्रयागराज में प्रिंस निकला साहिल.

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक लड़की को एक लड़के की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई. दोनों में जान पहचान हुई और बातचीत शुरू हो गई. बातें धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. प्यार भी ऐसा की साथ जीने मरने की कसमें खा ली, शादी के वायदे कर दिए और एक साथ जीवन गुजारने के सपने भी देख लिए. इसी बीच प्रेमी ने कुछ ऐसा कर दिय कि खुद जेल पहुंच गया और प्रेमिका दुनिया में ही नहीं रही.

दरअसल, पूरा मामला यूपी के प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र का है. मध्य प्रदेश के रीवा की रहने वाली 20 साल की लड़की की इंस्टाग्राम पर प्रिंस वर्मा नाम के एक शख्स से दोस्ती हुई. दोनों के बीच बातचीत प्यार में बदल गई. लड़की प्यार में इतनी अंधी हो गई कि वो हर बात मानने लगी. एक दिन उसके साथ प्रयागराज आ गई. फिर पता चला कि प्रिंस तो साहिल है. साहिल उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा और मारपीट करने लगा. उसने 10 मई को अपनी छोटी बहन को फोन करके सब बताया और जान को खतरा बताया.

अब लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि 8 जून को स्थानीय लोगों से पता चला कि लड़की की मौत हो चुकी है और उसका शव कब्रिस्तान में दफन कर दिया. पुलिस ने 16 जून को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव निकलवाया और पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद अंतिम संस्कार 17 जून को किया गया.

शव काफी दिनों बाद कब्र से निकाला गया. इसकी वजह से खराब हो चुका था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका. हालांकि, जांच में सामने आया कि तबीयत खराब होने पर लड़की को पहले प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया. इसके बाद उसे प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल में एडमिट कराया, जहां उसकी मौत हो गई. अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया तो उसका नाम इकरा खान लिखवाया था. साथ ही पति के रूप में साहिल खान लिखवाया था.

एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद पीड़ित परिवार मध्य प्रदेश रीवा से प्रयागराज पहुंचा और थाने में शिकायत की. पीड़ित पिता की तहरीर पर कुल आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया. कौंधियारा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस ने आरोपी साहिल, उसकी मां के साथ एक अन्य महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…

और पढ़ेंNews18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Allahabad,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति