ईशान-जाह्नवी की डेब्यू फिल्म की आठवीं एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए मेकर्स, शेयर किया खास पोस्ट

Last Updated:July 20, 2026, 15:02 IST

‘धड़क’ के 8 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए मेकर्स! जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की सुपरहिट डेब्यू फिल्म की आठवीं एनिवर्सरी पर धर्मा प्रोडक्शंस ने खास नोट शेयर कर पुरानी यादें ताजा की हैं.

नई दिल्ली: प्यार करना आज भी हमारे समाज में आसान नहीं माना जाता,खासकर तब, जब बात अलग-अलग जाति और सामाजिक ऊंच-नीच की हो. इसी कड़वे सच और इमोशन्स को बेहद खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारने वाली फिल्म ‘धड़क’ ने अपनी रिलीज के 8 साल पूरे कर लिए हैं.

इस खास मौके पर फिल्म के मेकर्स काफी इमोशनल दिखे और उन्होंने फैंस के साथ दिल छू लेने वाला एक प्यारा सा नोट शेयर किया है. जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है

मेकर्स ने शेयर किया इमोशनल नोट

फिल्म की आठवीं एनिवर्सरी पर मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो क्लिप शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “दो प्यार करने वाले दिल और दो धड़कनें, जो हमेशा एक साथ धड़कती हैं… धड़क के 8 शानदार साल पूरे!” मेकर्स की इस पोस्ट ने एक बार फिर फैंस को पुरानी यादों में ले जाकर खड़ा कर दिया है.

उदयपुर से कोलकाता तक का खूबसूरत सफर

राजस्थान के उदयपुर की झीलों और गलियों से शुरू होकर कोलकाता तक पहुंचने वाली यह कहानी पार्थवी और मधुकर की थी. दोनों एक-दूसरे के प्यार में इस कदर खो जाते हैं कि ज़माने की परवाह किए बिना अपनी एक अलग दुनिया बसाने निकल पड़ते हैं. यह सिर्फ एक सिंपल लव स्टोरी नहीं थी, बल्कि समाज में आज भी जड़ जमाए बैठी ‘ऑनर किलिंग’ जैसी खौफनाक सच्चाई का आईना भी थी.

जाह्नवी और ईशान की धमाकेदार एंट्री

इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड को दो कमाल के एक्टर्स मिले थे. दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने इसी फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. पर्दे पर दोनों की मासूमियत और केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया. शशांक खेतान के डायरेक्शन और धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म सुपरहिट मराठी मूवी ‘सैराट’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक थी.

गानों ने मचाया था जबरदस्त धमाल

अजय-अतुल का म्यूजिक इस फिल्म की सबसे बड़ी जान था. फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘धड़क’ आज भी लोगों की रोमांटिक प्लेलिस्ट का हिस्सा बना हुआ है, वहीं फुल-ऑन एनर्जी से भरा गाना ‘झिंगाट’ हर शादी और पार्टी की शान बन गया था. दमदार कहानी और सुपरहिट गानों के दम पर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

About the Author

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति