Last Updated:July 02, 2026, 12:41 IST
Codeine Cough Syrup News : बहराइच औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण ने इस छापेमारी को अंजाम दिया. रात 1 बजे तक यह कार्रवाई चली. दरगाह थाना क्षेत्र में स्थित अशरफा इलाके में बुधवार की देर रात औषधि विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने यह छापेमारी की. टीम ने बरामद सिरप को सीज करते हुए दवा व्यापारी के खिलाफ के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. आइये जानते हैं इस बारे में…
बहराइच में 8140 बोतल कोडीन कफ सिरप बरामद हुई है.
बहराइच : खांसी की दवा नशे का कारोबार बढ़ाने में किस कदर इस्तेमाल हो रही हैं, इसका अंदाजा उत्तर प्रदेश के बहराइच से सामने आए इस मामले से सहज ही लगाया जा सकता है. यहां औषधि विभाग और पुलिस की ज्वॉइंट छापेमारी में एक मेडिकल एजेंसी के गोदाम से 8,140 बोतल प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद हुई हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि दो दिन पहले भारत और नेपाल सीमा पर पकड़ी गई इसी तरह की खेप की जांच करते-करते अधिकारियों का सुराग इस गोदाम तक पहुंचा. अब जांच इस बात की हो रही है कि आखिर नशीले सिरप का यह नेटवर्क कितनी दूर तक फैला हुआ है और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं. आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में..
दरअसल, बहराइच में एक दवा व्यवसाई के गोदाम में औषधि विभाग की छापेमारी में 8 हजार से अधिक प्रतिबंधित कफ़ सिरप कोडीन की बड़ी खेप बरामद हुई. दो दिन पहले इंडो नेपाल बार्डर पर भारी मात्रा में यही सिरप बरामद हुए थे. वहीं से इस व्यापारी का पता चला था. जिले के दरगाह थाना क्षेत्र में स्थित अशरफा इलाके में बुधवार की देर रात औषधि विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने यह छापेमारी की. इस दौरान दवा कारोबारी के गोदाम से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन सीरप बरामद की गई है. टीम ने बरामद सिरप को सीज करते हुए दवा व्यापारी के खिलाफ के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है.
67 पेटी कोडीन कफ सिरप बरामद
औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण को सूचना मिली थी कि दरगाह थाना क्षेत्र में स्थित शिवांश मेडिकल एजेंसी के गोदाम में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन कफ छिपा कर रखी गई. इसके बाद उन्होंने देर रात करीब 10 बजे थाना दरगाह व रुपईडीहा पुलिस के साथ मौके पर छापेमारी की. इस दौरान गोदाम से 67 पेटी कोडीन कफ सिरप बरामद हुई, जिसके बाद उसे जब्त कर लिया गया. ये कार्यवाही देर रात करीब एक बजे तक चली.
औषधि निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि गोदाम में 8140 बोतल कोडीन कफ सिरप बरामद हुई है. इस संबंध में थाना दरगाह में मुकदमा दर्ज कराते हुए बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है. आपको बता दें कि दो दिन पहले भी भारत नेपाल सीमा से लगे रूपईडीहा इलाके में बड़ी मात्रा में कोडीन सिरप बरामद हुई थी. आशंका जताई जा रही है यही से इस गोदाम का पता चला था. इसी कार से नशीले सिरप की सप्लाई बार्डर के इलाके में होती थी.
About the Author
Sandeep KumarSenior Assistant Editor
I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal Pradesh and Haryana. With over 17 years of experience in jou…
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Bahraich,Bahraich,Uttar Pradesh









