Last Updated:July 02, 2026, 18:12 IST
Lav Kush Miisra House Can Be Demolish: अयोध्या में राम मंदिर दान गबन के आरोपी लवकुश मिश्रा की मुश्किलें और भी बढ़ने वाली हैं. अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने लवकुश और उनकी पत्नी सुप्रिया मिश्रा को उनके नए दो मंजिला निर्माण में गड़बड़ी मामले में नोटिस थमा दिया है. आरोप है कि यह मकान बिना नक्शे पास कराए अवैध रूप से बनाया जा रहा था. यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर वैध नक्शा पेश नहीं किया गया, तो जल्द ही मकान पर बुलडोजर एक्शन हो सकता है.
लवकुश के घर पर बुलडोजर एक्शन हो सकता है.
अयोध्या: राम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे और दान में गबन (चोरी) के संगीन आरोपों में घिरे लवकुश मिश्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. जेल में बंद लवकुश को एडीए यानी कि अयोधिया विकास प्राधिकरण की तरफ से नोटिस थमाया गया है. दान चोरी के आरोपों के बाद लवकुश की लाखों रुपये का घर मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. अब खबर आ रही है कि उसका दो मंजिला मकान, जो कि उसकी पत्नी के नाम पर है, बिना नक्शा पास कराए बनाया जा रहा था. निर्माण कार्य में गड़बड़ी को देखते हुए एडीए ने उनको नोटिस देकर वैध नक्शा उपलब्ध कराने को कहा है. अगर वे वैध नक्शा पेश करने में असफल रहते हैं तो इस घर पर बुलडोजर एक्शन हो सकता है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अयोध्या विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन (Enforcement) टीम इन दिनों शहर में नियमित रूप से अवैध निर्माणों की जांच कर रही है. इसी जांच अभियान के दौरान टीम को दान गबन के मुख्य आरोपी लवकुश मिश्रा से जुड़े एक निर्माणाधीन मकान में भारी अनियमितता दिखाई दी. जांच में यह सनसनीखेज बात सामने आई कि यह नया दो मंजिला आलीशान मकान बिना किसी स्वीकृत मानचित्र (नक्शे) के धड़ल्ले से बनाया जा रहा था.
पत्नी सुप्रिया मिश्रा को भी नोटिस
विकास प्राधिकरण ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. ऑथोरिटी ने इस कथित अवैध निर्माण को लेकर केवल लवकुश को ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी सुप्रिया मिश्रा को भी कानूनी प्रक्रिया के तहत आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है. प्राधिकरण के अधिकारियों का साफ कहना है कि मौके पर जांच के दौरान निर्माणकर्ताओं द्वारा कोई भी स्वीकृत नक्शा या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका.
तय समय में जवाब नहीं मिला, तो होगी सख्त कार्रवाई
अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश मिश्रा ने इस पूरी कार्रवाई की पुष्टि की है. सचिव राजेश मिश्रा के अनुसार, जब भी प्रवर्तन दल के निरीक्षण में किसी भी निर्माण कार्य में अनियमितता पाई जाती है, तो सबसे पहले नियमानुसार नोटिस जारी कर निर्माणकर्ता से जवाब तलब किया जाता है.
प्राधिकरण ने लवकुश मिश्रा और उनकी पत्नी को इस नोटिस का जवाब देने और स्वीकृत नक्शा देने के लिए समय तय किया है. ऑथोरिटी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तय समय के भीतर संतोषजनक जवाब और वैध नक्शा पेश नहीं किया गया, तो नियमानुसार आगे की सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. ऐसे में माना जा रहा है कि जवाब न मिलने की स्थिति में इस दो मंजिला मकान को जमींदोज करने के लिए बुलडोजर की कार्रवाई होना लगभग तय है.
About the Author
Deep Raj DeepakSub-Editor
Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh











