फीफा विश्व कप में गूंजा भारत का नाम! इंडियन ओरिजन खिलाड़ी ने किया डेब्यू

Last Updated:June 14, 2026, 12:54 IST

फीफा विश्व कप 2026 में बेशक भारत नहीं हिस्सा नहीं ले रहा है, लेकिन भारतीय मूल के खिलाड़ी को जरूर इसमें खेलने का मौका मिला रहा है. ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं निशान वेलुपिल्लई, जिन्हें तुर्की के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू का मौका मिला. इस मैच में निशान 61वें मिनट में मैदान पर आए. मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीत हासिल की.

निशान वेलुपिल्लई ने किया फीफा विश्व कप में डेब्यू

नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले ग्रुप मैच में तुर्की को 2-0 से हराया. ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में भारत का भी नाम गूंजा. दरअसल, इस मुकाबले में भारतीय मूल के फुटबॉलर निशान वेलुपिल्लई ने फीफा विश्व कप में किया डेब्यू किया. एंग्लो-इंडियन मां गिलियन वेलुपिल्लई के बेटे निशान ने मैच के 61वें मिनट में सब्सटिट्यूट के रूप में मैदान पर कदम रखा.

फीफा के अपने डेब्यू मैच में निशान ने डिफेंस में अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित की. निशान ने टीम के लिए उस समय मोर्चा संभालने का काम किया जब तुर्की के खिलाड़ी किसी भी कीमत पर गोल की तलाश में थे, लेकिन निशान ने ऑस्ट्रेलिया के डिफेंस को टूटने नहीं दिया. 25 साल के निशान ऑस्ट्रेलियाई टीम के सबसे उभरते हुए युवा खिलाड़ियों में से एक हैं.

ऑस्ट्रेलिया के लिए 8 मैच खेल चुके हैं निशान

निशान ने साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था. चीन के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालीफायर में डेब्यू करते हुए, निशान ने मैदान पर आने के महज सात मिनट बाद ही गोल दागकर टीम की 3-1 से जीत पक्की कर दी थी. निशान का वह गोल उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ.

ऑस्ट्रेलिया के लिए निशान फीफा विश्व कप में डेब्यू समेत अबतक कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम तीन गोल शामिल है.निशान के ये सभी गोल विश्व कप क्वालीफायर मैचों में आए हैं. उनके इसी प्रदर्शन ने ऑस्ट्रेलिया के कोच टोनी पोपोविच को उन्हें विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की अंतिम 26 सदस्यीय टीम में शामिल करने के लिए प्रेरित किया.

ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीता मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप डी के अपने शुरुआती मैच में 2-0 से जीत दर्ज कर, 24 साल बाद विश्व कप के मंच पर तुर्की की वापसी के रंग में भंग डाल दिया. नेस्टोरी ईरानकुंडा ने पहले हाफ में जवाबी हमले पर एक शानदार फिनिश के साथ तुर्की के डिफेंस को ध्वस्त कर दिया, जिसके बाद कॉनर मेटकाफ ने 75वें मिनट में दूसरा गोल दागा.

ऑस्ट्रेलिया को पहला गोल एक जवाबी हमले पर मिला, जब ईरानकुंडा ने एक ओवर-द-टॉप गेंद को नियंत्रित किया, उसे एक डिफेंडर के आगे से निकाला और 27वें मिनट में नियर पोस्ट के अंदर गोल दाग दिया. ऑस्ट्रेलिया के मजबूत डिफेंस ने तुर्की के हमलों को नाकाम कर दिया और सॉकरूज ने 75वें मिनट में अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति