हरमनप्रीत के निशाने पर मिताली का महारिकॉर्ड, एक रन बनाते ही रच देंगी इतिहास

होमखेलक्रिकेट

हरमनप्रीत के निशाने पर मिताली का महारिकॉर्ड, एक रन बनाते ही रच देंगी इतिहास

Last Updated:June 14, 2026, 13:22 IST

Harmanpreet Kaur eyes on Mithali Raj Record: भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर जब पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरेंगी तो उनकी नजरें मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त करने पर होंगी. हरमन एक रन बनाते ही महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन जाएंगी. वह मिताली राज के साथ फिलहाल इस लिस्ट में बराबरी पर हैं.

इतिहास रचने पर हरमनप्रीत कौर की नजरें.

नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर जब भी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होती हैं, तो रोमांच अपने चरम पर होता है. ऐसा ही एक हाई-वोल्टेज मुकाबला आज (14 जून) बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाना है, जहां आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के अपने ओपनिंग मैच में भारतीय टीम चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से टकराएगी. इस महामुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. हरमनप्रीत कौर अपना खाता खोलते है इतिहास रचा देंगी. दरअसल, महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत की सबसे सफल बल्लेबाज बनने के लिए हरमन को सिर्फ 1 रन की दरकार है. जैसे ही हरमनप्रीत अपना पहला रन बनाएंगी, वह पूर्व दिग्गज मिताली राज को पछाड़कर टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन जाएंगी.

बराबरी पर हैं मिताली और हरमनप्रीत
फिलहाल, मिताली राज और हरमनप्रीत कौर दोनों ही टी20 विश्व कप में 726 रनों के साथ बराबरी पर हैं. जहां मिताली ने 24 मैचों में यह मुकाम हासिल किया था, वहीं हरमनप्रीत के नाम 39 मैचों में इतने ही रन दर्ज हैं. इस सूची में स्मृति मंधाना (524 रन) तीसरे और जेमिमा रोड्रिग्स (407 रन) चौथे नंबर पर हैं.

महिला टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी

खिलाड़ी     मैचपारियांकुल रनउच्चतम स्कोरशतक/अर्धशतक
मिताली राज2423726570/5
हरमनप्रीत कौर39337261031/4
स्मृति मंधाना2525 524870/4
जेमिमा रोड्रिग्स1919407590/2
पुनम राउत1515375560/3
शेफाली वर्मा1414362470/0
दीप्ति शर्मा191421849*0/0
ऋचा घोष111118747*0/0

वर्ल्ड रिकॉर्ड की रेस में भी आगे बढ़ने का मौका
अगर ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें, तो महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (1216 रन) के नाम है. हरमनप्रीत कौर (726 रन) इस लिस्ट में फिलहाल संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर हैं. आज सिर्फ 50 से अधिक रनों की पारी खेलते ही वह इंग्लैंड की शार्लोट एडवर्ड्स (768 रन) को पीछे छोड़ते हुए टॉप-8 में अपनी जगह पक्की कर लेंगी. कप्तान हरमनप्रीत कौर आज मैदान पर उतरते ही एक और अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी. वह सभी 10 महिला टी20 विश्व कप एडिशन खेलने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगी.

पाकिस्तान के खिलाफ हरमनप्रीत का रिकॉर्ड
बात अगर पाकिस्तान के खिलाफ उनके रिकॉर्ड की करें, तो हरमनप्रीत ने अब तक 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 194 रन बनाए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारत की ओर से केवल मिताली राज और स्मृति मंधाना ही उनसे आगे हैं. फैंस को उम्मीद है कि हरमन आज न सिर्फ इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को अपने नाम कर करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगी, बल्कि कप्तानी पारी खेलकर भारत को जीत भी दिलाएंगी.

About the Author

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति