वैभव सूर्यवंशी की नजरें सबसे कम उम्र में डेब्यू पर, भारत का यंगेस्ट कप्तान कौन?

होमखेलक्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी की नजरें सबसे कम उम्र में डेब्यू पर, भारत का यंगेस्ट कप्तान कौन

Last Updated:June 14, 2026, 14:11 IST

Mansur Ali Khan Pataudi Youngest Indian Captain: भारत के क्रिकेट इतिहास में सबसे युवा कप्तान बनने का रिकॉर्ड महान मंसूर अली खान पटौदी (टाइगर पटौदी) के नाम है. उन्होंने महज 21 साल और 77 दिन की उम्र में भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाली थी. 23 मार्च 1962 को वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रिजटाउन टेस्ट में जब तत्कालीन कप्तान नरी कॉन्ट्रैक्टर चोटिल हो गए थे, तब पटौदी को टीम का कप्तान बनाया गया था. यह न केवल भारत बल्कि उस समय पूरे विश्व टेस्ट इतिहास में सबसे कम उम्र में कप्तान बनने का एक रिकॉर्ड था.

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट का इतिहास हमेशा से युवाओं की कहानियों से भरा रहा है. सचिन तेंदुलकर समेत कई युवा खिलाड़ी आए भारतीय क्रिकेट पर राज किया. अब एक बार फिर भारतीय क्रिकेट इतिहास के पन्नों में एक नया और सुनहरा अध्याय जुड़ने जा रहा है. महज 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी इस समय क्रिकेट जगत में सबसे बड़ा चर्चा का विषय बने हुए हैं. आयरलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में उनके डेब्यू करने की पूरी संभावना है. अगर ऐसा होता है, तो वह ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का सालों पुराना ‘भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू’ करने का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे. वैभव जहां सबसे युवा खिलाड़ी बनने की दहलीज पर हैं, वहीं क्या आप जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र में टीम इंडिया की कमान संभालने यानी ‘यंगेस्ट कप्तान’ बनने का गौरव किसे हासिल है? चलिए, टीम इंडिया के सबसे युवा कप्तान के बारे में जानते हैं.

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर सचिन का रिकॉर्ड
सचिन तेंदुलकर ने साल 1989 में जब पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल 205 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था, तो दुनिया हैरान रह गई थी. वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने. पिछले तीन दशकों से यह रिकॉर्ड अटूट रहा है, लेकिन बिहार से आने वाले बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस रिकॉर्ड को इतिहास बनाने के बेहद करीब हैं.

वैभव ने घरेलू क्रिकेट और अंडर-19 के स्तर पर अपने बल्ले से जो तबाही मचाई है, उसी का इनाम उन्हें राष्ट्रीय टीम के दरवाजे के रूप में मिला है. आईपीएल 2025 के ऑक्शन में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने टीम में शामिल किया गया था. सीजन के आखिरी कुछ मुकाबलों में उन्हें मौका मिला, जहां से इस किशोर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आईपीएल 2026 में रनों का अंबार लगाते हुए ऑरेंज कैप जीत ली. इस सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाते हुए उन्होंने दुनियाभर के दिग्गजों को इतनी कम उम्र में अपनी प्रतिभा से चौंकाया. आयरलैंड के खिलाफ जैसे ही वह मैदान पर उतरेंगे, वह भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन जाएंगे.

सबसे कम उम्र में कप्तानी का रिकॉर्ड किसके नाम?
वैभव सूर्यवंशी जहां खिलाड़ी के तौर पर इतिहास रचने जा रहे हैं, वहीं जब सबसे कम उम्र में भारतीय टीम की कप्तानी की बात आती है, तो नाम आता है नवाब मंसूर अली खान पटौदी (टाइगर पटौदी) का. साल 1962 में वेस्टइंडीज दौरे के दौरान जब नियमित कप्तान नारी कॉन्ट्रैक्टर चोटिल हो गए, तब महज 21 साल 77 दिन की उम्र में टाइगर पटौदी को टीम इंडिया का कप्तान चुन लिया गया था. एक ऐसी उम्र में जब खिलाड़ी टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए संघर्ष करते हैं, टाइगर पटौदी ने न सिर्फ टीम की कमान संभाली, बल्कि भारतीय क्रिकेट को विदेशों में जीतना भी सिखाया. पटौदी का यह रिकॉर्ड आज भी टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का अटूट कीर्तिमान है. उन्होंने भारत को पहली विदेशी टेस्ट सीरीज (न्यूजीलैंड के खिलाफ 1967-68 में) जिताई थी.

About the Author

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति