Last Updated:May 19, 2026, 11:21 IST
फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनका क्रिकेटर्स संग नाम जुड़ा. सारा अली खान का नाम शुभमन गिल के साथ जुड़ा. जबकि उर्वशी रौतला का नाम ऋषभ पंत के साथ जोड़ा गया. हालांकि, बाद में यह सब अफवाह मात्र ही निकली. अब एक और एक्ट्रेस का नाम एक क्रिकेटर संग जुड़ा, तो एक्ट्रेस की मां ने आकर प्रतिक्रिया दी. इतना ही नहीं मां ने बताया कि उनकी एक्ट्रेस बेटी NEET PG की तैयारी करने में लगी है.
एक्ट्रेसेज और क्रिकेटर्स के बीच लंबे समय से अफवाहों का रिश्ता रहा है. कई बार यह सच भी साबित हुआ है. शर्मिला टैगौर, सागरिका घाटगे, हेजल कीच समेत कई एक्ट्रेस ने क्रिकेटर्स से शादी की. अब एक और एक्ट्रेस का नाम क्रिकेटर तिलक वर्मा के साथ जुड़ रहा है. सोशल मीडिया पर अफेयर के चर्चे चल रहे हैं, जिस पर एक्ट्रेस की मां ने प्रतिक्रिया दी है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
क्रिकेटर तिलक वर्मा के साथ जिस एक्ट्रेस का नाम श्रीलीला है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस की मां डाक्टर स्वर्णलता ने अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ये दावे पूरी तरह झूठे हैं. श्रीलीला इस समय NEET PG परीक्षा की तैयारी में बिजी हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
यह चर्चा तब शुरू हुई जब तिलक वर्मा और उनके साथी सूर्यकुमार यादव के बीच एक हल्की-फुल्की बातचीत का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई कि श्रीलीला और तिलक पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
Add News18 as
Preferred Source on Google
पिछले कुछ दिनों में जब ये अफवाहें तेज़ हुईं, तो श्रीलीला की टीम और उनकी मां दोनों ने इन्हें सिरे से खारिज कर दिया. उनकी टीम ने कहा कि दोनों ने कभी एक-दूसरे से मुलाकात या बातचीत तक नहीं की है. वहीं, डाक्टर स्वर्णलता ने बताया कि उनकी बेटी इस समय अपनी फिल्मों और पढ़ाई, खासकर जून में होने वाली NEET-PG परीक्षा की तैयारी पर ध्यान दे रही है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
डेक्कन क्रॉनिकल से बातचीत में डॉ. स्वर्णलता ने इन खबरों को साफ शब्दों में नकारा. उन्होंने कहा, “ये अफवाहें पूरी तरह झूठी हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है. हमें समझ नहीं आता कि ऐसी स्टोरीज कहां से आती हैं. श्रीलीला और तिलक वर्मा पिछले एक साल से एक-दूसरे को देख रहे हैं, इस दावे में जरा भी सच्चाई नहीं है. यह सब सिर्फ कल्पना है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
स्वर्णलता ने यह भी कहा कि श्रीलीला इस समय अपने काम और पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं. “वह जून में होने वाली NEET-PG परीक्षा की तैयारी कर रही है. फिलहाल उसका पूरा ध्यान पढ़ाई और फिल्मों पर है. ऐसे निजी मामलों के लिए उसके पास अभी पांच-छह साल और हैं और वह पढ़ाई और करियर दोनों को अच्छी तरह से संभाल रही है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
पहले भी जब अफवाहें दो-तीन दिन तक चलती रहीं, श्रीलीला की टीम ने भी इनका खंडन किया. मीडिया में जारी बयान में उन्होंने कहा, “तिलक वर्मा और श्रीलीला को लेकर जो अफवाहें चल रही हैं, वे पूरी तरह निराधार और झूठी हैं. दोनों की कभी मुलाकात या बातचीत तक नहीं हुई है. इन अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है और बिना किसी तथ्य के ऐसी मनगढ़ंत खबरें नहीं फैलानी चाहिए.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
श्रीलीला की टीम की प्रतिक्रिया तब आई जब ऑनलाइन अटकलें तेज़ होने लगीं और कई सोशल मीडिया यूजर्स बिना पुष्टि के इन दावों को सच मानने लगे. मां और टीम दोनों के इनकार के बाद अब इन खबरों को अफवाह करार दिया गया है और साफ कर दिया गया है कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source










