गाजियाबाद पुलिस महकमे में हड़कंप! एक दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मी ‘लाइन हाजिर’

Last Updated:July 02, 2026, 23:07 IST

Ghaziabad Police: गाजियाबाद पुलिस बड़ा फेरबदल हुआ है. ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की गई. डीसीपी देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी ने दारोगा और दो हेड कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है. जिन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है, वे मोदीनगर, मसूरी और लोनी बॉर्डर क्षेत्र में तैनात थे. सीनिय अधिकारियों ने साफ किया है कि जनसेवा और ड्यूटी में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

गाजियाबाद में तीन पुलिस वालों पर कर्तव्य का निर्वहन न करने वाले दरोगा और कांस्टेबल लाइन हाजिर किए गए.

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और अनुशासन बनाए रखने के लिए सीनियर अधिकारी लगातार सख्त कदम उठा रहे हैं. इसी कड़ी में गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत एक बड़ी विभागीय कार्रवाई को अंजाम दिया है. गाजियाबाद के ग्रामीण क्षेत्र (देहात) में ड्यूटी के प्रति लापरवाही और कोताही बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. इस कार्रवाई के बाद से पूरे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के पुलिस उपायुक्त (DCP) देहात, सुरेंद्र नाथ तिवारी को पिछले कुछ समय से इन पुलिसकर्मियों के कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें मिल रही थीं. जांच में पाया गया कि ये पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों काफी लापरवाही बरत रहे थे. कार्य में लापरवाही को बेहद गंभीरता से लेते हुए डीसीपी देहात ने बिना किसी देरी के इन तीनों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है.

इन 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

जिन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है, वे जिले के अलग-अलग थानों और दफ्तर में तैनात थे.

  1. सब-इंस्पेक्टर राजीव शर्मा: ये एसीपी कार्यालय, मोदीनगर में वाचक (रीडर) के महत्वपूर्ण पद पर तैनात थे.
  2. हेड-कांस्टेबल सुधीर: इनकी तैनाती गाजियाबाद के थाना मसूरी में थी.
  3. हेड-कांस्टेबल नईमुद्दीन: ये जिले के संवेदनशील माने जाने वाले थाना लोनी बॉर्डर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे.

पुलिस महकमे को सख्त संदेश

डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता के खिलाफ एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है. अधिकारियों का साफ तौर पर कहना है कि पुलिस का मुख्य कार्य जनता की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है. यदि कोई भी पुलिसकर्मी चाहे वह किसी भी पद पर हो, अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतता है या जनता के प्रति अपने व्यवहार में ढिलाई दिखाता है, तो उसके खिलाफ इसी तरह की सख्त विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Ghaziabad,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति