Last Updated:July 03, 2026, 06:14 IST
अगर आप सहारनपुर के आसपास प्रकृति, पहाड़ों और शांत वातावरण का आनंद लेना चाहते हैं, तो शाकंभरी देवी मंदिर, राजाजी नेशनल पार्क की मोहंड रेंज, बादशाही बाग का ‘मिनी गोवा’ और हथिनीकुंड बैराज बेहतरीन विकल्प हैं. ये सभी स्थान फैमिली पिकनिक, वीकेंड ट्रिप और नेचर लवर्स के लिए शानदार अनुभव प्रदान करते हैं.
सहारनपुर जनपद जोकि तेजी से पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित हो रहा है, लेकिन आज हम आपको इस खबर में बताएंगे सहारनपुर के वे क्षेत्र जहां आपको मिलेगा पहाड़ों का आनंद और शांति.
सहारनपुर का शाकंभरी क्षेत्र जो की धार्मिक दृष्टि से भी हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद ही पवित्र और पूजनीय है. मां शाकंभरी शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में विराजमान है और यहां पर हिंदू धर्म के लोग कई प्रदेशों से आते हैं. इसी के साथ ही अगर आप अपनी फैमिली के साथ पहाड़ों का आनंद और प्रकृति से जुड़ना चाहते हैं और खूबसूरत पिकनिक के लिए स्थान ढूंढ रहे हैं तो शाकंभरी क्षेत्र भी आपके लिए एक बेस्ट स्थान हो सकता है.
सहारनपुर के पास स्थित राजाजी नेशनल पार्क की मोहांड रेंज शिवालिक की पहाड़ियों में फैला एक प्रमुख वन्यजीव अभयारण्य है. यह सहारनपुर से लगभग 55 किमी की दूरी पर है. यह पार्क मुख्य रूप से हाथियों, बाघों और अलग-अलग तरह के वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध है. यहां जंगल सफारी का आनंद लिया जा सकता है, जो की पर्यटकों के लिए खुली रहती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मोहन रेंज के इस वन्यजीव गलियारे में घूमने के लिए आपको कुछ चार्ज भी देना होता है. जिसमें स्वदेशी और विदेशी लोगों के लिए अलग-अलग चार्ज रखे गए हैं. अगर आप भारतीय हैं तो आपसे प्रवेश शुल्क डेढ़ सौ रुपए और अगर आप विदेशी है तो आपसे प्रवेश शुल्क ₹600 लिया जाएगा. जबकि विद्यार्थी और वरिष्ठ लोगों के लिए इसमें विशेष छूट रखी गई है मात्र 75 रुपए प्रवेश शुल्क है. जबकि 12 वर्ष तक के बच्चे का कोई शुल्क नहीं लगेगा. अगर आपको वाहन में पार्क में घूमना हैं तो आपसे 250 रुपये जबकि विदेशी से 500 चार्ज लिया जाएगा.
सहारनपुर में पहाड़ों की तलहटी में बसा ‘मिनी गोवा’ बादशाही बाग (मिर्जापुर क्षेत्र) में स्थित है, जो शहर से लगभग 75 किलोमीटर दूर है. शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी और यमुना नदी के शांत तटों से घिरा यह इलाका अपने खूबसूरत टापू और प्राकृतिक नजारों के कारण एक बेहतरीन पिकनिक स्थल माना जाता है. गर्मी के सीजन में यहां पर लोग भारी संख्या में आ रहे हैं.
शिवालिक की ऊंची पहाड़ियों के बीच से होकर जब यमुना नदी धरातल पर उतरती है, तो बादशाही बाग क्षेत्र के नजारे देखने लायक होते हैं. पहाड़ों से निकलने के बाद यहां यमुना की धारा बेहद शांत और सौम्य हो जाती है. ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगलों की हरियाली और पानी की ठंडी लहरें पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं. यहां यमुना किनारे बैठकर पिकनिक मनाना लोगों को प्रकृति से जुड़ने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है.
सहारनपुर का हथिनीकुंड बैराज जो की हरियाणा और यूपी की सीमा पर बना पानी का बड़ा स्रोत है. अक्सर यह स्थान लोगों के घूमने के लिए बेस्ट होता है. यहां पर पिकनिक मनाने के लिए लोगों को किसी प्रकार का कोई चार्ज नहीं देना होता. जबकि यहां पर आपको बोटिंग की सुविधा और बच्चों के लिए ऊंट की सवारी उपलब्ध हो जाती है. यह शांत और पहाड़ों की तलहटी में बसा एक खूबसूरत स्थान है. अक्सर हरियाणा और यूपी के लोग यहां पर ज्यादा आना पसंद करते हैं.
यह सभी स्थान पहाड़ों की तलहटी में बसे हैं. यहां अक्सर हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड और यूपी के लोग ज्यादा आना पसंद करते हैं, तो फिर अगर आप भी सहारनपुर में एक अच्छे स्थान की तलाश कर रहे हैं, तो यह सभी स्थान आपकी घूमने, पिकनिक मनाने के लिए सबसे बेस्ट होने वाले हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
Source










