Last Updated:May 19, 2026, 12:13 IST
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बहुत जल्द ‘अल्फा’ में दिखाई देने वाली हैं. फिल्म जुलाई में रिलीज होगी. यशराज फिल्म्स की इस स्पाई यूनिवर्स फ्रेंचाइजी में बॉबी देओल विलेन हैं. फिल्म के प्रमोशन के लिए आलिया और शरवरी समय रैन के शो ‘इंडिया गोट लैटेंट 2’ में हिस्सा लिया. इसकी तस्वीरें लीक हुई हैं. लोग इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
आलिया भट्ट, समय रैना के शो में गेस्ट बनकर पहुंची. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/एक्स)
मुंबई. स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना अपना शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ एक बार फिर लेकर आ रहे हैं. शो के आने से पहले सेलिब्रिटी गेस्ट को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ के सेट से आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की एक लीक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिससे फैंस के बीच मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. बताया जा रहा है कि दोनों एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए शो की शूटिंग कर रही थीं.
वायरल फोटो, जिसे कथित तौर पर ऑडियंस के एक सदस्य ने शूटिंग के दौरान क्लिक किया, उसमें कॉमेडियन आशीष सोलंकी और बलराज घई भी नजर आ रहे हैं. लीक हुई फोटो में आलिया भट्ट ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक कैप में कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं और शूट के दौरान माइक पकड़े हुए हैं. उनके बगल में ‘अल्फा’ की को-स्टार शरवरी, कॉमेडियन आशीष सोलंकी और बलराज घई बैठे दिख रहे हैं.
जहां कई दर्शक ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ की वापसी को लेकर एक्साइटेड हैं. वहीं, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बॉलीवुड प्रमोशन को लेकर निराशा जताई है. रेडिट और एक्स (ट्विटर) पर कमेंट्स में कुछ लोग आलिया और शरवरी की मौजूदगी से खुश दिखे, तो कईयों ने कहा कि ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ अब धीरे-धीरे फिल्म प्रमोशन प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है.
आलिया भट्ट की वायरल फोटो पर रिएक्शन
लीक फोटो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, “अल्फा प्रमोशन,” तो दूसरे ने कमेंट किया, “लैटेंट अब जल्द ही फिल्म प्रमोशन शो बन जाएगा.” एक तीसरे यूजर ने निराशा जताते हुए लिखा, “ऐसा लग रहा है कि ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ की आत्मा ही निकाल ली गई है, अब ये सिर्फ प्रमोशन का शो रह जाएगा.” वहीं कुछ फैंस शो की बढ़ती लोकप्रियता से एक्साइटेड नजर आए, एक यूजर ने लिखा, “सच में… अब ये बहुत बड़ा होने वाला है.”
10 जुलाई को रिलीज होगी आलिया भट्ट की ‘अल्फा’
शो का नया सीजन समय रैना के लिए बड़ी वापसी है, खासकर पिछले साल पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया से जुड़े विवाद के बाद. उस एपिसोड में उनकी कमेंट को लेकर आलोचना, पुलिस शिकायतें और ऑनलाइन कंटेंट को अस्थायी रूप से हटाना पड़ा था. विवाद के बावजूद, दूसरे सीजन को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट बनी हुई है. यह फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होगी.
About the Author
रमेश कुमारSenior Sub Editor
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Mumbai,Maharashtra










