बंद कमरे में अनिल मिश्रा से 1 घंटे तक SIT ने की पूछताछ, गोपाल राव बाहर कुर्सी पर बैठे रहे

ऋषभ मणि त्रिपाठी, आनंद तिवारी/Ram Mandir Daan Chori Live: राम मंदिर दान चोरी केस में लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं.

चंदा गबन मामले में 8 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की जांच की आंच ट्रस्ट के उन फैसलों तक पहुंच गई है, जिन पर पहले से ही उंगलियां उठती रही हैं. सूत्रों के हवाले से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, एसआईटी ने अब अपनी जांच का फोकस राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा की गई करोड़ों की जमीन खरीद-फरोख्त (Land Deals) पर केंद्रित कर दिया है.

दोपहर 2 बजे से परिसर में SIT का डेरा
जानकारी के मुताबिक, राम जन्मभूमि परिसर में दोपहर 2:00 बजे से एसआईटी के दूसरे चरण की गहन पूछताछ चल रही है. इस बार एसआईटी की टीम दान पेटी के कैश से आगे बढ़कर राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनों और मंदिर निर्माण के लिए आए धन के पूरे रिकॉर्ड को खंगाल रही है. टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ट्रस्ट के फंड का इस्तेमाल किन-किन जमीनों को खरीदने में किया गया और उनका भुगतान किस प्रक्रिया के तहत हुआ.

गोपाल राव से पूछताछ, गवाहों को तलब
इस कड़ी में एसआईटी ने राम मंदिर ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव से लंबी पूछताछ की है. पूछताछ के दरमियान जांच टीम ने राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से खरीदी गई सभी जमीनों, मकानों और पुराने मंदिरों के आधिकारिक दस्तावेज मांग लिए हैं. इतना ही नहीं, जमीन खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया में जिन लोगों को गवाह बनाया गया था, ट्रस्ट से उनकी पूरी सूची (List of Witnesses) भी तलब की गई है. एसआईटी जल्द ही इन गवाहों को भी नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाने वाली है.

2022 के महंगे जमीन सौदों की फाइलें फिर खुलीं
गौरतलब है कि राम मंदिर ट्रस्ट पर जमीनों को बाजार भाव से कई गुना अधिक (महंगे) दाम पर खरीदने का आरोप साल 2022 में भी लग चुका है. उस समय भी विपक्ष और कई स्थानीय लोगों ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाए थे. अब चंदा चोरी मामले की जांच के दौरान एसआईटी एक बार फिर से उन पुराने जमीन सौदों की फाइलों की धूल झाड़ रही है और पेमेंट की पूरी प्रक्रिया (Payment Gateway/Trail) को क्रॉस-चेक कर रही है.

Ram Mandir Donation Theft Live: 7 घंटे की मैराथन पूछताछ के बाद परिसर से होटल लौटी SIT टीम

Ram Mandir Donation Theft Live: अयोध्या में राम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा की गई जमीन खरीद-फरोख्त और कथित चंदा गबन मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की कार्रवाई अब बेहद अहम दौर में पहुंच गई है. जानकारी के अनुसार, एसआईटी की टीम आज राम जन्मभूमि परिसर में करीब 7 घंटे तक चली लंबी पूछताछ के बाद वहां से निकलकर वापस अपने होटल पहुंच गई है. इस दौरान जांच टीम ने ट्रस्ट से जुड़े अहम लोगों से जमीन सौदों, पैसों के भुगतान और गवाहों को लेकर गहन सवाल-जवाब किए. माना जा रहा है कि परिसर के भीतर हुई इस 7 घंटे की मैराथन पूछताछ में जांच एजेंसी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और जानकारियां जुटाई हैं, जिनका विश्लेषण करने के बाद इस मामले में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

Ram Mandir Donation Theft Live: ट्रस्ट के सदस्य से पूछताछ, कई सफेदपोश रडार पर

Ram Mandir Donation Theft Live: राम मंदिर दान पात्र गबन मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का दायरा अब ट्रस्ट द्वारा करोड़ों रुपयों में खरीदी गई जमीनों तक पहुंच गया है. सूत्रों के अनुसार, राम जन्मभूमि परिसर में दोपहर 2 बजे से चल रही दूसरे चरण की पूछताछ में एसआईटी ने राम मंदिर ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव से गहन पूछताछ की है. जांच टीम ने ट्रस्ट द्वारा खरीदे गए मकानों, मंदिरों और जमीनों के पूरे दस्तावेज तथा भुगतान (पेमेंट) प्रक्रिया के रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं. इसके साथ ही, इन जमीन सौदों में शामिल गवाहों की सूची भी मांगी गई है, जिन्हें जल्द ही तलब किया जाएगा. गौरतलब है कि 2022 में भी ट्रस्ट पर महंगे दामों में जमीन खरीदने के गंभीर आरोप लगे थे. आशंका जताई जा रही है कि इस जांच के तार ट्रस्ट के बाहरी लोगों से भी जुड़े हैं, जिससे आने वाले दिनों में जमीन खरीद-फरोख्त में शामिल कई रसूखदार ‘सफेदपोशों’ पर भी कड़ी कानूनी गाज गिर सकती है.

Ram Mandir Donation Theft Live: आरोपी अविनाश शुक्ला के घर पहुंची पुलिस, 24 घंटे की मिली रिमांड

Ram Mandir Donation Theft Live: राम मंदिर दान चोरी मामले में जेल में बंद मुख्य आरोपियों में से एक अविनाश शुक्ला पर कानूनी शिकंजा और कस गया है. प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाबूपुर नरियावा गांव स्थित अविनाश के घर आज चार पुलिसकर्मियों की टीम पहुंची और करीब 20 मिनट तक रुककर उसके माता-पिता से पूछताछ के साथ-साथ घर व पारिवारिक पृष्ठभूमि का सत्यापन किया. पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई आरोपी के बैकग्राउंड और अन्य अहम जानकारियां जुटाने के लिए की गई है. गौरतलब है कि पुलिस ने अविनाश के पास से 20 लाख रुपये कैश, सोना, चांदी और विदेशी मुद्रा (डॉलर) बरामद की है, और इसी सिलसिले में आगे की पूछताछ व रिकवरी के लिए आज उसे 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया गया है.

Ram Mandir Donation Theft Live: वन-टू-वन पूछताछ कर रही है एसआईटी की टीम, एक घंटे तक आज अनिल मिश्रा से पूछताछ

Ram Mandir Donation Theft Live: राम मंदिर चंदा गबन मामले में एसआईटी (SIT) फिर से अयोध्या पहुंच गई है. अब फिर से वन-टू-वन पूछताछ कर रही है. गुरुवार यानी कि आज राम मंदिर परिसर के एक बंद कमरे में SIT की टीम ने ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा से करीब एक घंटे तक कड़ी पूछताछ की, जबकि इस दौरान आमंत्रित सदस्य गोपाल राव को कमरे के बाहर कुर्सी पर बैठाए रखा गया और बाद में उनसे भी सवाल-जवाब किए गए. एसआईटी की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा की मंदिर में हुई नियुक्ति को लेकर इन दोनों सदस्यों की भूमिका और उनके रोल की गहराई से पड़ताल करना है.

Ram Mandir Donation Theft Live: ‘राम मंदिर के चंदे से चुनाव लड़ रही भाजपा’ – सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी

Ram Mandir Donation Theft Live: बलिया में सलेमपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा चोरी मामले में भाजपा पर हमला बोला है. उन्होंने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसी चोरी किए गए चंदे के पैसों से अपने कार्यालय संचालित कर रही है और चुनाव लड़ रही है. प्रदेश सरकार की ‘बुलडोजर’ नीति पर करारा तंज कसते हुए सपा सांसद ने कहा कि सरकार के बुलडोजर में तेल सिर्फ एससी (SC) और एसटी (ST) वर्ग के लोगों के लिए ही रहता है, जबकि अन्य लोगों के मामले में बुलडोजर का ड्राइवर ही फरार हो जाता है. चंदे में पारदर्शिता की कमी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने यह भी दावा किया कि मद्धेशिया समाज का कहना है कि उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए 200 चांदी की ईंटें दान में दी थीं, लेकिन आज तक उन्हें इसकी कोई आधिकारिक रसीद नहीं दी गई है.

Ram Mandir Donation Theft Live: बड़े दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही- सपा सांसद सनातन पांडे

Ram Mandir Donation Theft Live: बलिया से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे ने कथित चंदा चोरी मामले को लेकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि एसआईटी (SIT) की जांच में यह स्पष्ट रूप से साबित हो गया है कि चंदे में भारी चोरी हुई है, लेकिन जानबूझकर केवल ‘छोटी मछलियों’ को ही पकड़ा जा रहा है. सपा सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि इस पूरे मामले में जिन ब्राह्मण या यादव समुदाय के लोगों के नाम सामने आए हैं, वे निश्चित रूप से महज चपरासी या बाबू स्तर के छोटे कर्मचारी होंगे, जबकि बड़े दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. भगवान और आम जनमानस की गहरी आस्था के साथ इसे एक बड़ा धोखा करार देते हुए, सनातन पांडे ने जोरदार मांग की है कि ट्रस्ट द्वारा संचालित सभी मंदिरों की गहन और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि आस्था से खिलवाड़ करने वाले असल दोषियों को बेनकाब किया जा सके.

Ram Mandir Donation Theft Live : अनिल मिश्रा के बाद गोपाल राव से हो रही पूछताछ

अयोध्या राम जन्मभूमि परिसर में चढ़ावे के कथित गबन मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. अनिल मिश्रा से पूछताछ के बाद अब राम मंदिर ट्रस्ट के विशेष सदस्य गोपाल राव से पूछताछ की जा रही है. यह पूछताछ राम मंदिर परिसर स्थित यात्री सुविधा केंद्र में चल रही है. जांच के दौरान एसआईटी ट्रस्ट की ओर से खरीदी गई जमीनों से जुड़े दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रही है. साथ ही भुगतान की पूरी प्रक्रिया की भी जांच की जा रही है. जांच एजेंसी जरूरत पड़ने पर इस मामले से जुड़े गवाहों को भी पूछताछ के लिए तलब कर सकती है.

Ram Mandir Donation Theft Luvkush News : लवकुश की पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम नोटिस जारी

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे के कथित गबन मामले के आरोपी लवकुश से जुड़े निर्माण पर अयोध्या विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू कर दी है. प्राधिकरण ने बिना स्वीकृत मानचित्र के दो मंजिला निर्माण किए जाने की आशंका पर लवकुश की पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम नोटिस जारी किया है. प्राधिकरण का कहना है कि संबंधित निर्माण का स्वीकृत नक्शा प्रस्तुत नहीं किया गया है. नोटिस में निर्धारित समय के भीतर जवाब मांगा गया है, जिसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. प्राधिकरण के सचिव राजेश मिश्रा ने बताया कि प्रवर्तन टीम की नियमित जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर यह नोटिस जारी किया गया है.

Ram Mandir Donation Theft Live: अनिल मिश्रा, गोपाल राव के बयान दर्ज होंगे

राम मंदिर दान चोरी केस में अपनी जांच को आगे बढ़ाने SIT की टीम एक बार फिर से अयोध्या पहुंची. अयोध्या पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बहुत जल्द अनिल मिश्रा, गोपाल राव के बयान दर्ज किए जाएंगे. अयोध्या पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अविनाश शुक्ला के एक भाई का नोटो के साथ जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसकी भी जांच करवाई जा रही है. वह पैसा किसका है. फोटो कब का है, कहां का है, सब जांच कराई जाएगी.

Keshav Prasad Maurya on Ram Mandir News : तपस्वी की तरह काम करने वाले लोगों में चंपत राय भी शामिल- मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चढ़ावे की चोरी की घटना बेहद पीड़ादायक है, लेकिन इसकी निष्पक्ष जांच चल रही है. उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बचाव करते हुए कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन और मंदिर निर्माण के लिए तपस्वी की तरह काम करने वाले लोगों में चंपत राय भी शामिल हैं. ऐसे लोगों को भी इस घटना से दुख पहुंचा है. डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव के उस आरोप को भी खारिज किया, जिसमें उन्होंने बीजेपी पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया था. मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव और उनका परिवार “रामद्रोही” है और वह ऐसे सवाल इसलिए उठाते हैं क्योंकि वे चाहते थे कि राम जन्मभूमि पर बाबरी मस्जिद बने, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वहां भव्य रामलला मंदिर का निर्माण हो चुका है.

Ram Mandir News : बोलने का विपक्ष के पास कोई नैतिक अधिकार नहीं; केशव प्रसाद मौर्य

अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और एसआईटी जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि लोगों को जांच पूरी होने और रिपोर्ट आने का इंतजार करना चाहिए. विपक्ष पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि के मामले में बोलने का विपक्ष के पास कोई नैतिक अधिकार नहीं है. उन्होंने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी बयानबाजी से उनकी पार्टी लगातार रसातल में जा रही है.

Ram Mandir News Live: अनिल मिश्रा का नाम लिया आरोपियों ने

दान की धनराशि राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा की देखरेख में जमा होती थी. पैसों को गणना सैनिक सिक्योरिटी सर्विसेज के कर्मचारी करते थे संपन्न. बैंक से राम मंदिर ट्रस्ट का था एमयू साइन. आठों आरोपियों में छह आरोपी कार्यरत थे वाराणसी की निजी संस्था सैनिक सिक्योरिटी सर्विसेज में. राम मंदिर के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी के साथ डॉक्टर अनिल मिश्रा की भी वित्तीय लेनदेन में होती है चेक पर हस्ताक्षर. सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर पूछताछ के दरमियान आरोपियों ने स्वीकारा डॉक्टर अनिल मिश्रा की भूमिका.

Ram Mandir Donation Theft Live: थोड़ी देर में दर्ज होगी चंपत राय के खिलाफ FIR?

जिला प्रशासन के आश्वासन पर अयोध्या के अधिवक्ता मान गए हैं. थाना रामपुर प्रभारी ने सिविल लाइन चौकी पर लिया अधिवक्ताओं से शिकायती पत्र. पांच अधिवक्ताओं का डेलिगेशन थाना राम जन्मभूमि के लिए हुआ रवाना. राम मंदिर ट्रस्ट के ऊपर अधिवक्ताओं की है नाराजगी. अधिवक्ताओं के मुताबिक जिम्मेदारों को बचाने का किया जा रहा है प्रयास. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा और विशेष सदस्य गोपाल राव पर मुकदमा दर्ज करने की मांग. अधिवक्ताओं ने दिया एप्लीकेशन. थोड़ी देर में दर्ज हो सकता है राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी पर भी मुकदमा. आठ आरोपियों को पहले ही भेजा जा चुका है SIT की रिपोर्ट के अनुसार जेल.

Ram Mandir Chori News Live: राम मंदिर परिसर पहुंचे विवेचना अधिकारी

राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे राम मंदिर दान गण मामले पर विवेचना अधिकारी. राम मंदिर परिसर में करेंगे लोगों से पूछताछ. राम मंदिर दान गण मामले पर विवेचना अधिकारी पहुंचे राम जन्म भूमि परिसर.

Ram Mandir News Live: किस-किस के खिलाफ वकीलों ने की FIR की मांग

कालिका प्रसाद मिश्र ने कहा कि पुलिस को हमारी शिकायत मिली और उन्होंने कहा कि FIR दर्ज की जाएगी. हमारी शिकायत में चार लोगों (जिनमें चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव शामिल हैं) के नाम हैं. अभी सिर्फ़ शिकायत दर्ज हुई है. FIR अभी तक पंजीकृत नहीं हुई है.

Ram Mandir News Live: अरविंद केजरीवाल का आरोप, कहा- इंजीनियरों से मांगा जाता था 40 फीसदी कमीशन

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि साल 2021 में खूब जमीन घोटाले हुए. एक पाठक परिवार है, जिसने दो करोड़ की जमीन इनकी पार्टी के आदमी को बेच दी और दस मिनट में ही 18 करोड़ की ट्रस्ट को बेच दी. 3 करोड़ की जमीन 24 करोड़ में, 9 करोड़ की 55 करोड़, 24 करोड़ की जमीन 95 करोड़ में बेच दी गई. PM को पता नहीं चला. मंदिर निर्माण में लगे इंजीनियरों का आरोप है कि 40% कमीशन मांगा जाता था.

Arvind Kejriwal On Ram Mandir: राम मंदिर दान चोरी को लेकर अरविंद केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस की है. इस दौरान उन्होंने सवाल किया कि क्या असली दोषियों को राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सजा मिलेगी? कुछ मीडियाकर्मी कह रहे हैं कि मोदी जी बख्शेंगे नहीं. लेकिन मैं लोगों से पूछना चाहता हूं कि मोदी जी असली चोरों को सजा दिलवा पाएंगे. मेरे पास इसके सबूत नहीं हैं कि पैसा मोदी जी तक पहुंचा. लेकिन घटनाक्रम दिखाता है कि मोदी जी ने दोषियों को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. PM ने खुद ट्रस्ट बनाया, एक-एक सदस्य को उन्होंने खुद चुना. चंपत राय PM के खास माना जाते हैं उन्हें सर्वेसर्वा मोदी जी ने बनाया.

Ram Mandir Advocates Protest: चंपत राय के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराने पहुंचे वकील

राम मंदिर दान चोरी के मामले में अयोध्या के वकील सड़क पर उतर आए हैं. वकीलों ने मांग की है कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए. हालांकि पहले प्रशासन ने वकीलों को कचहरी परिसर में ही समझाने की कोशिश की. लेकिन बात नहीं बनी. फिर अधिवक्ता सड़क पर भारी संख्या में उतर आए और सिविल लाइन थाने पहुंच गए हैं.

Ram Mandir Trust News: राम मंदिर ट्रस्ट की 6 और 12 जुलाई को होगी बैठक

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेन्द्र दास जी महाराज ने कहा, “मैं चंपत राय जी को पिछले 12-15 सालों से जानता हूं. वे कभी किसी के बारे में बुरा नहीं कहते. मैंने चंपत राय जी से बात की है और मेरे हिसाब से वे सही हैं. ट्रस्ट की मीटिंग में सब बात बता देते हैं. गोविंद देव गिरी जी की अगुवाई में 6 और 12 जुलाई को (श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की) दो बैठकें होने वाली हैं.”

Ram Mandir Daan Chori Live: चंपत राय के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर रहे वकील

रामनगरी में शुरू हुआ वकीलों का प्रदर्शन. राम मंदिर ट्रस्ट के दान गबन मामले पर वकील मुकदमा दर्ज करने की कर रहे हैं मांग. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की वकील कर रहे हैं मांग. थाना राम जन्म भूमि के लिए फैजाबाद बार एसोसिएशन संघ के नेतृत्व में वकील कर रहे थे कूच. मुकदमा दर्ज किए जाने तक थाना रामजन्म भूमि पर वकील रहेंगे मौजूद. वकीलों को मनाने का प्रशासन कर रहा है प्रयास. पुलिस वकीलों को कचहरी परिसर में ही मनाने का कर रही है प्रयास.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति