6 छक्के… कॉनॉली ने बचाई ऑस्ट्रेलिया की लाज, बांग्लादेश इतिहास रचने से चूका

होमखेलक्रिकेट

6 छक्के… कॉनॉली ने बचाई ऑस्ट्रेलिया की लाज, बांग्लादेश इतिहास रचने से चूका

Last Updated:June 14, 2026, 19:41 IST

बाांग्लादेश के खिलाफ पहली बार वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप की कगार पर खड़ी ऑस्ट्रेलिया की टीम को कूपर कॉनॉली के 149 रन की पारी ने बचा लिया. लगातार दो मैच हारकर सीरीज गंवा चुकी कंगारू टीम के सामने बांग्लादेश ने 5 विकेट पर 274 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में आखिरी ओवर में ऑस्ट्रलिया ने जीत हासिल कर जीत दर्ज की.

कूपर कॉनॉली ने 149 रन की पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन स्वीप से बचाया

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में क्लीन स्वीप से बचना था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 5 विकेट पर 274 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम के लिए कूपर कॉनॉली ने अकेले ही 149 रन की पारी खेलकर मैच पलट दिया. टीम ने 49.3 ओवर में जीत का लक्ष्य 9 विकेट गंवाकर हासिल किया. बांग्लादेश भले ही क्लीन स्वीप करने से चूक गया लेकिन पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज जीतने का कारनामा अंजाम दिया.

रविवार 14 जून को ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज का शर्मनाक अंत होने से रोकने उतरी थी. पहले दो मैच हारने के बाद टीम सीरीज गंवा चुकी थी लेकिन क्लीन स्वीप को हर हाल में टालना चाहती थी. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तौहीद हृदय के 83 रन, लिटन दास और मोसाद्देक हुसैन की फिफ्टी के दम पर 5 विकेट पर 274 रन का स्कोर खड़ा किया. जेवियर बार्टलेट और मैथ्यू  रेंशॉ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए दो-दो विकेट चटकाए.

6 छ्क्के और 13 चौके, कॉनॉली के 149 रन की पारी

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के करो या मरो के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर कूपर कॉनॉली ने ऐसी पारी खेली जिसने मैच का नक्शा बदल दिया. एक तरफ जहां के बाकी बल्लेबाज 30 रन तक नहीं पहुंच पाए इस बैटर ने अकेले ही 149 रन की मैराथन पारी खेल डाली. उन्होंने बांग्लादेश के गेंदबाजों को जमकर कूटा और 13 चौके के साथ 6 आसमानी छक्के जमाए. उनकी इस पारी ने टीम की लाज बचाई.

आखिरी ओवर में जीता ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 275 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट गंवा दिए थे. टीम को आखिरी 6 बॉल पर 3 रन की जरूरत थी लेकिन उसके पास सिर्फ 1 ही विकेट बचा था. ऐसे में मैच किसी भी तरफ जा सकता था. तस्कीन अहमद ने पहली बॉल पर 1 रन दिया. अगली बॉल पर कोई रन नहीं बना. तीसरी गेंद पर एडम जांपा ने चौका लगाया और ऑस्ट्रेलिया के खेमे ने राहत की सांस ली. सीरीज भले गंवा दी लेकिन क्लीन स्वीप की शर्मनाक हार से बच गए.

About the Author

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति