दुनिया का इकलौता गेंदबाज, जिसने T20I में दो बल्लेबाजों को किया हिट-विकेट

Last Updated:June 14, 2026, 19:29 IST

lockie ferguson 4 maiden over record: टी20 क्रिकेट को बल्लेबाजों का खेल कहा जाता है, जहां गेंदबाजों की जमकर धुनाई होती है. बल्लेबाज पहली ही गेंद से गेंदबाजों पर बेरहमी से टूट पड़ते हैं. ऐसे में अगर कोई आपसे कहे कि अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में एक गेंदबाज ने अपने कोटे के सभी 4 ओवर मेडन फेंक दिए और एक भी रन नहीं दिया, तो क्या आप यकीन करेंगे? शायद नहीं. लेकिन न्यूजीलैंड के रफ्तार के सौदागर लॉकी फर्ग्यूसन ने इस ‘असंभव’ को हकीकत में बदलकर क्रिकेट इतिहास के सबसे अनोखे रिकॉर्ड में से एक को नाम कर लिया. इतना ही नहीं, फर्ग्युसन इस फॉर्मेट में हिट विकेट के जरिए दो बल्लेबाजों को आउट करने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज हैं.

क्रिकेट में हिट-विकेट होना किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे शर्मनाक और मजबूरी भरा आउट माना जाता है. यह तब होता है जब गेंदबाज की गति या लेंथ से चकमा खाकर बल्लेबाज क्रीज में इतना पीछे चला जाता है कि उसका पैर या बल्ला खुद स्टंप्स से जा टकराता है. फर्ग्यूसन अपनी एक्स्ट्रा बाउंस और गति से बल्लेबाजों को क्रीज छोड़ने पर मजबूर करते हैं.

टी20 क्रिकेट के इतिहास में कई महान गेंदबाज आए- लसिथ मलिंगा, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, लेकिन दो बार बल्लेबाजों को हिट-विकेट करने का यह अनोखा कारनामा सिर्फ फर्ग्यूसन के नाम दर्ज है. कई गेंदबाजों ने दो बार बल्लेबाज को हिट विकेट के जरिए आउट करने का कमाल किया है, लेकिन सिर्फ एक बार ही.

दुनिया में बहुत कम ही ऐसे बॉलर रहे हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल मैच में अपने चारों ओवर मेडन फेंके हैं. इन्हीं में से एक न्यूजीलैंड के फर्ग्युसन भी हैं. हालांकि, फर्ग्युसन ने यह कारनामा टी20 वर्ल्ड कप में किया, जिससे वह इस टूर्नामेंट इतिहास में ऐसे पहले गेंदबाज बन गए, जिन्होंने मैच में अपने चारों ओवर में एक भी रन नहीं खर्चा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बात टी20 वर्ल्ड कप 2024 की है, जब न्यूजीलैंड का सामना पापुआ न्यू गिनी से हुआ. इस मैच में लॉकी फर्ग्यूसन ने जो किया, वह क्रिकेट की किताबों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया. फर्ग्यूसन ने अपने कोटे के 4 ओवर फेंके, 24 गेंदें डालीं और इन 24 गेंदों पर विपक्षी बल्लेबाज एक सिंगल रन तक नहीं ले पाए. उन्होंने 4 ओवर में 4 मेडन फेंकते हुए 3 मुख्य बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

लॉकी फर्ग्यूसन का टी20 वर्ल्ड कप में 4 ओवर में 4 मेडन फेंकने का रिकॉर्ड ऐतिहासिक इसलिए है, क्योंकि इसे दोहराना असंभव जैसा ही है. आज के दौर में टी20 क्रिकेट में बल्लेबाज हर गेंद पर रन बनाने की कोशिश करता है. अगर गेंद अच्छी भी हो, तो बल्लेबाज ‘स्कूप’ या ‘रिवर्स स्वीप’ खेलकर एक रन चुराने का प्रयास करता है. ऐसे में लगातार 24 गेंदें डॉट निकालना लगभग नामुमकिन के बराबर है. पावरप्ले के नियम, छोटी बाउंड्री और सपाट पिचें गेंदबाजों के खिलाफ होती हैं. फर्ग्यूसन ने जिस सूझबूझ, सटीक यॉर्कर और लेंथ के मिश्रण से गेंदबाजी की, वैसा अनुशासन बार-बार देखना दुर्लभ है.

फर्ग्युसन 54 मैचों की 53 पारियों में 76 विकेट चटका चुके हैं. 150 किमी/घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करने के बावजूद उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 7.33 का है, जो इस ताबड़तोड़ फॉर्मेट में बेहतरीन माना जाता है. उनका टी20 इंटरनेशनल में बेस्ट प्रदर्शन 21 रन देकर 5 विकेट है. उन्होंने अपने करियर में एक बार 5 विकेट और दो बार 4 विकेट लेने का कारनामा किया है.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति