Last Updated:July 03, 2026, 10:49 IST
सरकारी अस्पताल की क्या ही बात करें. नोएडा के चाइल्ड पीजीआई की सारी सच्चाई सामने आ गई, जब एक बच्ची की जान जाते-जाते बच गई. अस्पताल के कई हिस्सों में छत का प्लास्टर या फॉल्स सीलिंग टूटकर गिर चुकी हैं. इतना ही नहीं छत का प्लास्टर या फॉल्स सीलिंग टूटने से ऊपर की एसी के केबल बाहर दिखाई दे हैं.
नोएडा के पीजीआई में छत से गिरा प्लास्टर.
नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां बुधवार देर रात सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में हादसा हो गया. मरीज के वॉर्ड के ऊपर छत के प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा अचानक जमीन पर आ गिरा. हादसे के समय बेड पर एक बच्ची भर्ती थी, वह बाल-बाल बच गयी. मगर, बिस्तर पर आराम कर रहे बच्ची के पिता घायल हो गए. आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.
घटना नोएडा के सरकारी सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल ‘चाइल्ड पीजीआई’ ( Child PGI ) की है. यहां अस्पताल को देखरेख और सुधार की कितनी जरूरत है इसका अंदाजा बुधवार को हुए हादसे ने बया कर दिया. इमरजेंसी आईसीयू (ICU) की छत से प्लास्टर के बड़े-बड़े टुकड़े उस बेड पर गिर गए, जिस पर एक 18 महीने की बच्ची लेटी हुई थी. मगर, किस्मत अच्छी थी कि वह कुछ ही मिनट पहले बेड से उतरकर नीचे फर्श पर खेलने लगी थी.
जबकि उसके पिता बेड पर थोड़ा आराम करने का फैसला किया था. हादसे में पिता को चोट आई है. हालांकि, हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन परिजनों में घटना को लेकर काफी नाराजगी है. घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने प्रभावित वॉर्ड को खाली कराकर मरीजों को दूसरे वॉर्ड में शिफ्ट किया. पीजीआई डायरेक्टर डीके सिंह ने बताया कि छत का प्लास्टर गिरने की सूचना मिलते ही इंजीनियरिंग टीम को मौके पर बुलाया गया है.
अस्पताल के कई हिस्सों में छत का प्लास्टर या फॉल्स सीलिंग टूटकर गिर चुकी हैं. इतना ही नहीं छत का प्लास्टर या फॉल्स सीलिंग टूटने से ऊपर की एसी के केबल बाहर दिखाई दे हैं. कुछ वार्डों में गहरी दरारें, पानी का रिसाव और छत के पैनल गायब दिख रहे हैं. इससे मरीज और तीमारदार डरे सहमे हुए हैं.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh










