‘कॉकटेल 2’ का नया गाना रिलीज, शाहिद कपूर की ‘माशूका’ बन छा गईं कृति सेनन, जबदस्त केमिस्ट्री देख नहीं भरेगा मन

 

नई दिल्ली. शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म कॉकटेल 2 इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स एक-एक कर नए गाने रिलीज कर रहे हैं, जिससे फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ता जा रहा है. अब फिल्म का नया गाना मासूका रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. शाहिद कपूर ने खुद इस गाने की झलक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. वीडियो में शाहिद और कृति सेनन की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. दोनों का मस्तीभरा अंदाज और रोमांटिक बॉन्ड गाने को और खास बना रहा है. वीडियो शेयर करते हुए शाहिद ने कैप्शन में लिखा, “मासूका आउट नाउ.. यह गाना एक हाई-एनर्जी पार्टी ट्रैक है, जिसमें रोमांस और डांस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है. गाने की शुरुआत शाहिद और कृति के बीच एक छोटी-सी बातचीत से होती है. इसमें कृति कहती नजर आती हैं, “मैं प्यार में विश्वास रखती हूं, प्यार में पड़ने में नहीं. जो जब तक है, तब तक है.” इसके बाद गाने का बीट शुरू होता है और दोनों स्टार्स अपने कूल अंदाज में डांस करते दिखाई देते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति