कोरियाई खिलाड़ी को धूल चटाकर धीरज ने रचा इतिहास, जीता पहला व्यक्तिगत गोल्ड

होमखेलक्रिकेट

कोरियाई खिलाड़ी को धूल चटाकर धीरज ने रचा इतिहास, जीता पहला व्यक्तिगत गोल्ड

Last Updated:June 14, 2026, 21:29 IST

Dhiraj Bommadevara historic Gold in archery world cup stage 3: भारतीय सेना के तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता दक्षिण कोरिया के ली वू सियोक को रोमांचक फाइनल में 7-3 से हराकर अपने करियर का पहला व्यक्तिगत विश्व कप स्वर्ण पदक जीता. इससे कुछ घंटे पहले ही उन्होंने कुमकुम मोहोद के साथ रिकर्व मिश्रित टीम का खिताब भी अपने नाम किया था. सेमीफाइनल में शानदार वापसी करने वाले धीरज ने फाइनल के आखिरी सेट में लगातार तीन परफेक्ट 10 का स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया.

आर्चर धीरज ने जीता दूसरा गोल्ड.

अंताल्या. धीरज बोम्मादेवरा ने पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता दक्षिण कोरिया के ली वू सियोक को रोमांचक फाइनल में 7-3 से हराकर अपना पहला व्यक्तिगत तीरंदाजी विश्व कप स्वर्ण पदक जीतकर यादगार ‘स्वर्णिम डबल’ पूरा किया. इससे कुछ घंटे पहले ही उन्होंने कुमकुम मोहोद के साथ रिकर्व मिश्रित टीम का खिताब जीता था. दुनिया में 18वें नंबर के भारतीय सेना के तीरंदाज ने बेहतर रैंकिंग वाले कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ शांत रहकर शानदार प्रदर्शन किया और अपने करियर का सबसे अहम दिन यादगार बनाया.

धीरज बोम्मादेवरा (Dhiraj Bommadevara) ने शुरुआती दो सेट 30-29 और 29-28 से जीतकर 5-1 की बढ़त बना ली जबकि तीसरा सेट 27-27 से बराबरी पर छूटा. चौथे सेट में ली ने वापसी की। उन्होंने दो बार 10 और एक बार 9 का स्कोर करके सेट 29-27 से जीता जबकि धीरज परफेक्ट स्कोर नहीं बना पाए जिससे अंतर कम होकर 3-5 हो गया.  लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने अपनी लय नहीं बिगड़ने दी. 5-3 की बढ़त के साथ धीरज ने शानदार फाइनल सेट खेलकर मुकाबला अपने नाम किया. उन्होंने लगातार तीन बार 10 (जिसमें एक ‘एक्स’ भी शामिल था) का स्कोर करके स्वर्ण पदक पक्का किया.

आर्चर धीरज ने जीता दूसरा गोल्ड.

कुमकुम मोहोद के साथ रिकर्व मिश्रित टीम स्वर्ण जीतने के कुछ ही घंटों बाद धीरज व्यक्तिगत मुकाबले में उतरे और जर्मनी के मोरित्ज वीजर को कड़े मुकाबले वाले सेमीफाइनल में 6-4 से हराकर शानदार वापसी की. धीरज पहला सेट 26-27 से हार गए। अगले दो सेट 28-28 से बराबरी पर छूटे, जिससे तीन सेट के बाद भारतीय खिलाड़ी 2-4 से पीछे हो गया.

अब धीरज पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन उन्होंने जबरदस्त वापसी की. उन्होंने तीन बार 10 का स्कोर करके चौथा सेट 30-27 से जीता और स्कोर 4-4 से बराबर कर लिया. फैसले वाले सेट में दबाव के बीच वीजर का दूसरा तीर भटककर पांच पर लगा. हालांकि धीरज ने अपना संयम बनाए रखा. उन्होंने 9, 10 और 9 का स्कोर करके सेट 28-23 से जीता और अपना पहला विश्व कप फाइनल पक्का किया.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति