भारत ने पाकिस्तान को धूल चटकार टी20 वर्ल्ड कप में किया धमाकेदार आगाज

India vs Pakistan Women’s T20 World Cup 2026 Highlights: भारत ने पाकिस्तान को हराकर महिला टी20 विश्व कप में जीत से आगाज किया. दीप्ति शर्मा की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 17 ओवर में 106 रन पर ढेर कर 64 रन से मुकाबला जीत लिया. दीप्ति ने पांच विकेट लेकर तहलका मचा दिया.

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप में खेल रही थी. बर्मिंघम में भारतीय टीम की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. स्मृति मंधाना की शानदार फिफ्टी के बाद ऋचा घोष की 34 रन की तूफानी पारी ने मैच का नक्शा बदल दिया. पाकिस्तान के सामने भारत ने जीत के लिए 171 रन का लक्ष्य रखा था.

भारत की प्लेइंग इलेवन:  स्मृति मंधाना,  शेफाली वर्मा,  जेमिमा रोड्रिग्स,  हरमनप्रीत कौर (कप्तान),  भारती फुलमाली,  ऋचा घोष (विकेटकीपर),  दीप्ति शर्मा,  अरुंधति रेड्डी,  क्रांति गौड़,  श्री चरनी,  श्रेयंका पाटिल

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन:  मुनीबा अली (विकेटकीपर),  गुल फिरोजा,  आयशा जफर,  साइरा जबीन,  नतालिया परवेज,  आलिया रियाज,  फातिमा सना (कप्तान),  रमीम शमीम,  नाशरा संधू,  सादिया इकबाल,  तस्मिया रुबाब

India vs Pakistan LIVE Score: भारत ने पाकिस्तान को हराया

भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर महिला टी20 विश्व कप में शानदार शुरुआत की है.टीम इंडिया की ओर से रखे गए 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में 106 रन पर ढेर हो गई. दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए.

India vs Pakistan LIVE Score: जीत की दहलीज पर टीम इंडिया, पाकिस्तान का आठवां विकेट गिरा

भारतीय टीम महिला टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में जीत की दहलीज पर पहुंंच चुकी है. हरमनप्रीत कौर की सेना ने पाकिस्तान के 8 विकेट 105 रन के स्कोर पर गंवा दिए हैं. टीम इंडिया को जीत के लिए 2 विकेट की जरूरत है.

India vs Pakistan LIVE Score: भारत ने कसा शिकंजा, हार की कगार पर पाकिस्तान

भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ जीत की दहलीज पर है. पाकिस्तान ने 92 के स्कोर पर अपने सात विकेट गंवा दिए हैं.  श्री चरणी ने शमीम को आउट कर पाकिस्तान को सातवां झटका दिया. पाकिस्तान की टीम 171 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है.

India vs Pakistan LIVE Score: श्री चरणी ने पाकिस्तान को दिया छठा झटका

श्री चरणी ने नतालिया को आउट कर पाकिस्तान को छठा झटका दिया. नतालिया सात रन बनाकर आउट हुईं. पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई है. भारतीय टीम को जीत की सुगंध मिलने लगी है.

India vs Pakistan LIVE Score: पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन में, स्कोर 77/5

शेफाली वर्मा ने कप्तान फातिमा सना को आउट कर पाकिस्तान को पांचवां झटका दिया. पाकिस्तान कीटीम 77 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी है. फातिमा खाता  भी नहीं खोल सकी

India vs Pakistan LIVE Score: पाकिस्तान ने 75 के स्कोर पर गंवाया चौथा विकेट

पाकिस्तान ने चौथा विकेट 75 के स्कोर पर गंवा दिया है. इस समय भारतीय गेंदबाज पूरी तरह पाकिस्तान पर हावी हैं. दीप्ति शर्मा ने मुनीबा अली को 41 के निजी स्कोर पर रन आउट कर पाकिस्तान को चौथा झटका दिया.

India vs Pakistan LIVE Score: पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा, भारत की वापसी

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ वापसी कर ली है. भारतीय टीम ने पाकिस्तान के 3 विकेट 58 के स्कोर पर गिरा दिए. तीसरा विकेट श्री चरणी ने दिलाया. श्रीचरणी का वर्ल्ड कप में यह पहला विकेट है.  उन्होंने साइरा जबीन को 2 के स्कोर पर पवेलियन भेजा.

India vs Pakistan LIVE Score: पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा, 7 ओवर में स्कोर 55/2

दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया. आयशा जफर को मंधाना के हाथों आउट कराकर दीप्ति ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई. जफर 8 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुईं. पाकिस्तान ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 55 रन बना लिए हैं.

India vs Pakistan LIVE Score: पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा, दीप्ति ने फिरोजा को किया आउट

दीप्ति शर्मा ने गुल फेरोजा (12 रन) को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई. रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास में फेरोजा बैकवर्ड पॉइंट पर भारती फुलमाली को कैच दे बैठीं. दीप्ति की शानदार गेंदबाजी और भारतीय टीम की मुस्तैदी से पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा.

India vs Pakistan LIVE Score: पाकिस्तान की बैटिंग शुरू, मुनीबा-फिरोजा की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर

पाकिस्तान की बैटिंग शुरू हो चुकी है. उसकी ओर से मुनीबा अली और गुल फिरोजा की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर है. भारत की ओर से तेज गेंदबाज अरुंधती रेड्डी गेंदबाजी की शुरुआत कर रही हैं.

India vs Pakistan LIVE Score: ऋचा का तूफान, पाकिस्तान को मिला 171 रन का लक्ष्य

ऋचा घोष ने आकर एक ऐसी पारी खेल डाली जिसने पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया. उन्होंने महज 17 बॉल पर 5 चौके और 1 छक्के के दम पर 34 रन बना डाले. इस तूफानी पारी के दम पर भारत ने 6 विकेट पर 170 रन का स्कोर खड़ा किया.

India vs Pakistan LIVE Score: ऋचा की तूफानी बल्लेबाजी

ऋचा घोष ने मुश्किल में फंसी भारतीय टीम के लिए गजब की बल्लेबाजी की है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 19वें ओवर में दीप्ती शर्मा के साथ मिलकर 23 रन बना डाले. तस्मिया रुबाब के ओवर में ऋचा ने तीन चौके और एक जोरदार छक्का लगाया.

India vs Pakistan LIVE Score: कप्तान हरमनप्रीत कौर आउट

पाकिस्तान के गेंदबाजों ने सही समय पर टीम को वापसी कराई है. भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का बड़ा विकेट पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने झटका. 36 रन के स्कोर पर उनको नतालिया परवेज ने बाउंड्री के करीब लपका.

India vs Pakistan LIVE Score: 5 बॉल में 2 विकेट गिरे

भारतीय टीम ने गलत समय पर अपने दो अहम विकेट गंवा दिए हैं. पहले स्मृति मंधाना और अब भारती फुलमाली आउट होकर वापस लौटी. महज 5 बॉल में टीम ने अपने दो विकेट गंवा दिए. भारती फुलमाली सिर्फ 1 रन बनाकर सादिया इकबाल की बॉल पर आउट होकर वापस लौटने को मजबूर हुई.

India vs Pakistan LIVE Score: मंधाना तूफानी फिफ्टी जमाकर आउट

पाकिस्तान की टीम को जिस विकेट की जरूरत थी वो मिल गया है. फिफ्टी जमाकर धमाकेदार बल्लेबाजी कर रही स्मृति मंधाना अपना विकेट गंवा बैठी. रमीम शमीम की बॉल पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में ओपनर अपना कैच फातिमा सना को दे बैठी. उन्होंने 44 बॉल पर 68 रन की पारी खेली.

India vs Pakistan LIVE Score: मंधाना ने ठोकी फिफ्टी

स्मृति मंधाना ने 34 गेंदों में अर्धशतक जड़कर भारत की पारी को संभाल लिया है. 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर मंधाना फिफ्टी तक पहुंची. उनकी यह टी20 वर्ल्ड कप में 5वीं फिफ्टी है, जिससे उन्होंने मिताली राज और हरमनप्रीत कौर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इन दोनों ने भारत के लिए महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाए हैं. मंधाना ने हरमनप्रीत के साथ मिलकर 66 रन की साझेदारी कर ली है. भारत का स्कोर 84/2 है.

India vs Pakistan LIVE Score: 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर

भारत का स्कोर 6 ओवर के बाद 38/2 है. दो विकेट जल्दी गिरने के बाद स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर पर भारत की पारी संभालने का जिम्मा है. मंधाना 25 रन बनाकर खेल रही हैं, जबकि हरमनप्रीत कौर 4 रन पर नाबाद हैं.

India vs Pakistan LIVE Score: भारत ने गंवाया दूसरा विकेट

चौथे ओवर में भारत ने दूसरा विकेट खो दिया है. जेमिमा रोड्रिग्स 7 गेंद में एक रन बनाकर आउट हो गईं. तस्मिया रुबाब की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में जेमिमा ने हवा शॉट खेला और नतालिया परवेज ने गेंद पर नजरें बनाए हुए एक बेहतरीन कैच पूरा किया. इस विकेट के साथ भारत की मुश्किलें बढ़ गई हैं. स्कोर 19/2 है. भारत को इस परिस्थिति से निकालने का जिम्मा अब स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर पर है.

India vs Pakistan LIVE Score: भारत को पहले ही ओवर में लगा झटका

पहले ओवर की 5वीं गेंद पर ही टीम इंडिया ने पहला विकेट खो दिया है. शेफाली वर्मा के रूप में भारत को यह झटका लगा. शेफाली ने मैच की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर भारत को दमदार शुरुआत दिलाई, लेकिन 5वीं गेंद पर वह विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गईं. सादिया इकबाल की गेंद पर पीछे हटकर शॉट खेलने गईं भारतीय ओपनर के बल्ले का किनारा लेते हुए गेंद विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई. भारत का स्कोर एक ओवर के बाद 7/1 है. स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स क्रीज पर हैं.

India vs Pakistan LIVE Score: पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

मुनीबा अली (विकेटकीपर),  गुल फिरोजा,  आयशा जफर,  साइरा जबीन,  नतालिया परवेज,  आलिया रियाज,  फातिमा सना (कप्तान),  रमीम शमीम,  नाशरा संधू,  सादिया इकबाल,  तस्मिया रुबाब

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति