Last Updated:May 07, 2026, 16:34 IST
Varanasi Latest News: वाराणसी अब गंगा पर्यटन और जल परिवहन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचने जा रहा है. शहर में जल्द ही मेगा क्रूज टर्मिनल बनने का रास्ता साफ हो गया है, जिसके बाद एक ही स्थान से लग्जरी क्रूज और वॉटर टैक्सी संचालित होंगी। सामने घाट पर बनने वाला यह टर्मिनल न सिर्फ बनारस के पर्यटन को नई ऊंचाई देगा, बल्कि गंगा के उस पार नए व्यापार और रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा। नगर निगम की मंजूरी के बाद अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं.
वाराणसी में क्रूज टर्मिनल को मिला हरी झंडी.
वाराणसी: यूपी में वाराणसी में फ्रिज संचालन को लेकर बड़ी शुरुआत होने जा रही है. जिसके अंतर्गत अब वाराणसी में क्रूज टर्मिनल का रास्ता साफ हो गया है. इसके लिए निगम ने जल प्राधिकरण को टर्मिनल बनाने के लिए दो एकड़ जमीन की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. जो वाराणसी सामने घाट पर स्थित होगी. इस क्रूज टर्मिनल बन जाने से जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं परिवहन सेवाओं के लिए भी बड़ी शुरुआत होगी.
वाराणसी में गंगा में क्रूज संचालन खासा आकर्षण का केंद्र होता है. सामान्य क्रूज से लेकर यहां फाइव स्टार सुविधाजनक चार मंजिला क्रूज भी संचालित होता है. जिस पर साल होकर देश दुनिया के लोग बनारस के ख़ूबसूरत घाटों को निहारते हैं और आध्यात्मिकता के साथ एडवेंचर टूरिज्म का लिफ्ट उठाते हैं. काशी में पर्यटन क्रूज के साथ साथ परिवहन क्रूज को भी बढ़ावा दिया जा रहा है. लेकिन अब तक क्रूज टर्मिनल न होने के कारण क्रूज का संचालन अलग अलग घाटों से किया जा रहा था. लेकिन इस टर्मिनल के बन जाने के अकड़न अब एक ही स्थान से सारे क्रूज संचालित होंगे. इसके लिए वाराणसी के सामने घाट पर स्थित नगर निगम को दो एकड़ जमीन जल प्राधिकरण को देने के लिए निगम की कार्यकारिणी समिति ने मंजूरी दे दी है ,जो जल्द ही कागजी कार्रवाई कर पूरी कर दी जाएगी.
इस टर्मिनल के बनने के बाद जहां क्रूज को एक सर्जन मिलेगा तो वहीं मुख्य घाटों पर भीड़ कम होगी. गंगा के उस पार पर्यटन का नया केंद्र बनेगा. साथ बाई हस्तशिल्पों और छोटे व्यापारियों को लाभ पहुंचेगा. इसके साथ ही आने वाले समय में इस टर्मिनल से वाटर टैक्सी भी संचालित होंगे जो जल परिवहन के लिए बड़ी शुरुआत होगी.
About the Author
Abhijeet ChauhanSub-Editor
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Varanasi,Varanasi,Uttar Pradesh










