मैदान पर दुश्मनी, ट्रॉफी पर यारी! भारत-पाक मैच से पहले इस फोटो ने सबको चौकाया

होमखेलक्रिकेट

मैदान पर दुश्मनी, ट्रॉफी पर यारी! भारत-पाक मैच से पहले इस फोटो ने सबको चौकाया

Last Updated:June 15, 2026, 08:04 IST

ICC Women’s T20 World Cup: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का सबसे बड़ा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर 64 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की. मैच में एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों ने नो हैंडशेक की अपनी पॉलिसी को जारी रखा, लेकिन से पहले मिताली और सना मीर को एक साथ देख फैंस थोड़ा सा जरूर हैरान थे.

मिताली राज और सना मीर

नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप में धमाकेदार आगाज किया है. भारतीय टीम का पहला मैच पाकिस्तान से था. मैच में टीम इंडिया ने 64 रनों से जीत हासिल की. इस तरह टीम इंडिया ने एक बार फिर से पाकिस्तान पर अपना दबदबा कायम किया. इसके साथ ही भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने नो हैंड शेक की पॉलिसी को भी बरकरार रखा, लेकिन मैच से पहले जो एक सामने आई उसे देख फैंस जरूर हैरान रहे होंगे.

दरअसल, भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले विश्व कप की ट्रॉफी को मैदान पर लाया गया. इसके लिए भारत की तरफ से पूर्व दिग्गज प्लेयर मिताली राज को आईसीसी ने चुना. वहीं, पाकिस्तान की तरफ से ये जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर सना मीर को मिली थी. मिताली और सना दोनों मिलकर विश्व कप की ट्रॉफी मैदान में दर्शकों के बीच लेकर आए. इसके बाद बाद फोटो सेशन भी हुआ, जिसमें मिताली और सना साथ में खड़ी थीं.

मैदान नो हैंडशेक फिर ट्रॉफी पर यारी क्यों?

भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच पर हमेशा फैंस की पैनी नजर होती है, लेकिन महिला टी20 विश्व कप में जिस तरह मिताली राज और सना मीर ने ट्रॉफी को शेयर कर मैदान पर लाने का काम किया उस पर शायद फैंस का ध्यान नहीं गया है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि जब मैदान पर भारतीय टीम नो हैंडशेक पॉलिसी को अपनाती है तो फिर एक पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी के साथ मिताली राज का मंच शेयर करना कितना जायज था.

बता दें कि पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से खेल के मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर से नो हैंडशेक की पॉलिसी अपनाई थी. सबसे पहले मेंस एशिया कप में ऐसा देखने को मिला. इसके बाद टी20 विश्व कप भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम को इग्नोर किया था. इसके लेकर पाकिस्तान ने खूब हो-हल्ला भी किया था. इस नीति को महिला क्रिकेट टीम ने भी अपनाया है और मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने का फैसला किया.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति