ज्योतिष और वास्तु में बनाना चाहते हैं करियर? CCSU मेरठ के इन कोर्स में लें एडमिशन

Last Updated:May 07, 2026, 19:55 IST

Jyotish Course in Meerut: अगर आप भी भविष्य की समस्याओं का समाधान करने और सितारों की चाल को समझने में रुचि रखते हैं, तो ज्योतिष का क्षेत्र आपके लिए एक बेहतरीन करियर विकल्प हो सकता है. मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) का संस्कृत प्राच्य भाषा विभाग युवाओं को एक सफल ज्योतिषाचार्य बनाने के लिए खास कोर्स संचालित कर रहा है. यहां छात्र न केवल पारंपरिक ज्ञान सीखते है, बल्कि एस्ट्रोलॉजी, न्यूमेरोलॉजी और वास्तु शास्त्र को वैज्ञानिक पद्धति से भी पढ़ाया जाता है. सरकारी फीस में उपलब्ध इन कोर्सेज के जरिए युवा स्नातक से लेकर पीएचडी तक की पढ़ाई कर सकते हैं.

मेरठ: बदलते वक्त के साथ लोगों का भरोसा ज्योतिष विज्ञान (Astrology) पर काफी बढ़ा है. शादी-ब्याह हो या व्यापार की समस्या, लोग अब ज्योतिषीय सलाह को काफी महत्व दे रहे हैं. इसी बढ़ते रुझान को देखते हुए मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का ‘संस्कृत प्राच्य भाषा विभाग’ युवाओं के लिए शानदार अवसर लेकर आया है. जो युवा इंटर के बाद संस्कृत और ज्योतिष की दुनिया में नाम कमाना चाहते हैं, उनके लिए यहां स्नातक से लेकर पीएचडी तक के विकल्प मौजूद हैं.

विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र तेवतिया ने लोकल-18 से खास बातचीत में बताया कि जो युवा संस्कृत में बीए ऑनर्स में प्रवेश लेते हैं, उन्हें ज्योतिष से संबंधित वैज्ञानिक पहलुओं की बारीक जानकारी दी जाती है. यहां का पाठ्यक्रम इस तरह तैयार किया गया है कि छात्र एक विद्वान के रूप में अपनी पहचान बना सकें. सबसे खास बात यह है कि यह पूरी पढ़ाई सरकारी शुल्क पर उपलब्ध है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी बड़ा सपना देख सकते हैं.

डिप्लोमा और डिग्री दोनों का विकल्प
डॉ. तेवतिया ने बताया कि विभाग में ज्योतिर्विज्ञान के अंतर्गत विभिन्न समय सीमा के कोर्स उपलब्ध कराए गए हैं. जो युवा एक साल की पढ़ाई और दो सेमेस्टर पूरे करते हैं उन्हें डिप्लोमा दिया जाता है, जबकि दो साल तक अध्ययन करने और चार सेमेस्टर पूरे करने वाले छात्रों को डिग्री प्रदान की जाती है. इसके अलावा जो युवा पूजा-पाठ और कर्मकांड की बारीकियां सीखना चाहते हैं, उनके लिए कर्मकांड डिप्लोमा भी यहां प्रमुखता से संचालित है.

कैसे लें एडमिशन?
अगर आप भी इन कोर्सेज में दाखिला लेना चाहते हैं, तो इसकी प्रक्रिया को बेहद सरल रखा गया है. इच्छुक छात्र चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं. यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर ही छात्रों को एडमिशन फीस, उपलब्ध सीटों की संख्या और कोर्स से जुड़ा अन्य सभी जरूरी विवरण आसानी से मिल जाएगा.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Meerut,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति