Last Updated:May 21, 2026, 08:19 IST
रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर और टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. बिग बॉस के बाद से लगातार सुर्खियों में रहने वाली सना हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ और वर्जिनिटी को लेकर ऐसा खुलासा कर बैठीं, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी.
नई दिल्ली. टीवी इंडस्ट्री की ग्लैमरस और स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली सना मकबूल अपनी खूबसूरती के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं. बिग बॉस ओटीटी 3 जीतने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ. बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद ये कहा गया कि वह बिजनेसमैन श्रीकांत बुरेड्डी के साथ रिलेशनशिप में हैं. हालांकि, दोनों ने कभी इस बात को ऑफिशियल नहीं किया, लेकिन इस कथित रिलेशनशिप की चर्चाएं काफी हुईं. अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सना ने ऐसा बयान दिया, जिसने हर किसी को चौंका दिया. अपनी खूबसूरती और बोल्ड अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाली सना ने कबूल किया कि उन्हें रिश्तों में भरोसा करने से डर लगता है, क्योंकि उन्हें दिल टूटने का डर सताता है. फोटो साभार-@divasana/Instagram
हाल ही में फिल्मी ज्ञान के साथ एक इंटरव्यू के दौरान सना ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. फोटो साभार-@divasana/Instagram
इंटरव्यू के एक सेगमेंट के दौरान जब सना से आखिरी बार ‘हुकअप’ करने के बारे में पूछा गया तो इस सवाल पर सना ने पहले मुस्कुराते हुए कहा, ‘काफी समय हो गया’. लेकिन जब उनसे दोबारा पूछा गया तो उन्होंने चौंकाते हुए कहा, ‘मैं वर्जिन हूं बेबी, सच्ची.’ फोटो साभार-@divasana/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google
सना के इस जवाब से इंटरव्यू लेने वाला शख्स भी हैरान रह गया और उसने दोबारा सवाल किया कि क्या वह सच में वर्जिन हैं? इस पर सना ने हंसते हुए कहा कि इसके पीछे एक ‘वैलिड रीजन’ है. आगे उन्होंने साफ किया कि उनका फैसला किसी धर्म या परंपरा से जुड़ा नहीं है. फोटो साभार-@divasana/Instagram
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मैं वर्जिन हूं क्योंकि मुझे किसी पर भरोसा नहीं है. लोग मेरा दिल तोड़ देंगे.’ यह कहते हुए सना हंस भी पड़ीं. उन्होंने यह भी साफ किया कि यह फैसला किसी धार्मिक कारण से नहीं बल्कि खुद की भावनात्मक सुरक्षा के लिए लिया है. फोटो साभार-@divasana/Instagram
सना मकबूल का ये इंटरवयू अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई यूजर्स ने इसे ह्यूमर के साथ सराहा तो कुछ ने सना के खुलकर बोलने की हिम्मत की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, ‘सना ने जो कहा वो आज की जेनरेशन के लिए रियल है. ट्रस्ट इश्यूज सबके साथ हैं.’ वहीं कुछ ने इसे प्रमोशनल स्टंट भी बताया. फोटो साभार-@divasana/Instagram
यह पहली बार नहीं है जब सना मकबूल किसी निजी बात को लेकर चर्चा में आई हों. बिग बॉस OTT 3 के दौरान भी उन्होंने अपनी जिंदगी के कई पहलुओं पर खुलकर बात की थी. फोटो साभार-@divasana/Instagram
सना मकबूल को असली ब्रेक बिग बॉस OTT 3 से मिला जहां उन्होंने अपनी स्ट्रैटेजी, पर्सनैलिटी और मजबूत खेल से फैंस का दिल जीता. शो जीतने के बाद से वे लगातार पब्लिक अपीयरेंस, इंटरव्यू और ब्रांड कैंपेन में नजर आ रही हैं. इससे पहले वे कुछ वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं. फोटो साभार-@divasana/Instagram
सना ने पहले भी अपनी हेल्छ तो लेकर भी खुलकर बात की है. वे ऑटोइम्यून हिपेटाइटिस (Autoimmune Hepatitis) नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं. इस बीमारी में शरीर की इम्यून सिस्टम अपने ही लीवर पर हमला करती है. सना ने सोशल मीडिया और इंटरव्यू में कई बार इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाई है. उन्होंने कहा था कि इस बीमारी के साथ जीना आसान नहीं है लेकिन सही दवा, डाइट और पॉजिटिव माइंडसेट से इसे मैनेज किया जा सकता है. फोटो साभार-@divasana/Instagram
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source










