‘सिर्फ 15 करोड़, इतने सस्ते में क्यों जा रहे…’, बोलीं महुआ मोइत्रा तो संजय राउत ने क्या कहा? बागियों को रोकने में नाकाम TMC और शिवसेना UBT का तंज

महाराष्ट्र की सियासी गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। ऑपरेशन टाइगर की आहट अब दिल्ली तक पहुंच गई है। शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बागी रुख ने उद्धव ठाकरे गुट में खलबली मचा दी है। वहीं, उद्धव के सबसे भरोसेमंद सिपाही संजय राउत अपने सांसदों को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। उन्होंने बिना नाम लिए इशारों-इशारों में बीजेपी नीत महायुति पर जमकर हमला बोला है और सांसदों का करोड़ों में खरीदने का आरोप लगाया है। उनके इस गंभीर आरोप पर TMC की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी हामी भरी है।

राजधानी दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (UBT) के 6 बागी सांसद आज नई दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर सकते हैं। दूसरी और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। बागियों के साथ उनकी भी बैठक की बात सामने आ रही है। वहीं, पहले TMC और अब शिवसेना (UBT) में हो रही सेंध मारी को लेकर विपक्ष के नेताओं ने इशारों में BJP पर निशाना साधा है। 

अपना सपना, पैसा, पैसा-संजय राउत 

संजय राउत ने आरोप लगाया है कि सांसदों को तोड़ने के लिए बड़ी रकम का खेल चल रहा है। साथ ही उन्होंने पाला बदलने वाले सांसदों के विवेक पर भी सवाल उठाए हैं। अपने X पोस्ट में उन्होंने लिखा, “अपना सपना, पैसा, पैसा! यह चौंकाने वाला और घृणित है कि महाराष्ट्र के सांसदों को कथित तौर पर आज रात पाला बदलने के लिए 15 करोड़ रुपये प्रति व्यक्ति की पेशकश की जा रही है।”  

महुआ मोइत्रा ने बताया बागियों को कितने करोड़ मिले

वहीं, ममता बनर्जी की भरोसेमंद सांसद महुआ मोइत्रा ने अब महाराष्ट्र में हो रही सेंधमारी के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। महुआ मोइत्रा ने संजय राउत के पोस्ट को टैग करते हुए अपने X पोस्ट में लिखा है,  “केवल 15 करोड़ रुपये में… इतने सस्ते में क्यों जा रहे हैं? यकीन मानिए, हमारे वालों को तो 4 करोड़ रुपये एडवांस में मिले थे और फिर अगले 36 महीने तक हर महीने 1 करोड़ रुपये मिलेंगे। हनी प्लस मनी।”

15 करोड़ तो बस एडवांस है- संजय राउत

महुआ मोइत्रा के पोस्ट का जवाब देते हुए संजय राउत ने एक और पोस्ट लिखा, “अपना सपना मनी मनी! नहीं, नहीं –महुआ जी, न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रति सांसद ₹50 करोड़ तय है। ₹15 करोड़ तो बस एडवांस है। सच कहूं तो, ये लोग ₹50,000 के भी लायक नहीं हैं। इनकी कीमत सिर्फ शिवसेना और TMC ब्रांड लेबल की वजह से बढ़ी है।”

शिवसेना (UBT) में बड़ी फूट की बढ़ती अटकलों के बीच, उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों के लिए एक व्हिप जारी किया है। इसमें उन्हें 18 जून को दिल्ली में होने वाली संसदीय दल की अहम बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया गया है, ताकि एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने की किसी भी संभावना को रोका जा सके।



Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति